RCB IPL 2026 में सबसे मजबूत बल्लेबाजी टीम है, जबकि LSG बैटिंग में कमजोर लेकिन बॉलिंग में नंबर-1 है। दोनों टीमों के बीच आज होनेवाला मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है, क्योंकि पॉइंट्स टेबल में दोनों के बीच सिर्फ 2 अंकों का अंतर है।

RCB vs LSG Match Today: आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में बुधवार 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर होनी है। यह मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि आईपीएल 2026 में RCB अब तक सबसे मजबूत बल्लेबाजी वाली टीम बनकर उभरी है। टीम के टॉप 6 बल्लेबाजों का रन-रेट 11.1 और औसत 45.2 है, जो लीग में सबसे ज्यादा है। RCB के बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और औसतन हर 3.6 गेंदों पर एक बाउंड्री लगा रहे हैं, जो बाकी सभी टीमों से बेहतर है।

LSG की बल्लेबाजी सबसे कमजोर

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स बल्लेबाजी के मामले में सबसे पीछे है। LSG का रन-रेट 7.6 और औसत 20.6 है। उनके बल्लेबाज औसतन हर 5.6 गेंदों पर एक बाउंड्री लगा रहे हैं, जो काफी धीमा है। RCB ने जहां अपनी चारों पारियों में 200 से ज़्यादा रन बनाए हैं, वहीं LSG का सबसे बड़ा स्कोर सिर्फ 182 रन रहा है।

Kal Ka Match Kon Jeeta, 14 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match KKR vs CSK, जानें 22वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स

गेंदबाजी में LSG का दबदबा

बल्लेबाजी में LSG भले ही पीछे है, लेकिन गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। RCB की इकॉनमी रेट 10.62 है, जिससे वह इस मामले में आठवें स्थान पर है। दूसरी ओर, LSG की गेंदबाजी इकॉनमी 8.5 है, जो लीग में सबसे बेहतर है। खास बात यह है कि इस सीजन में, जब 200+ स्कोर आम हो गए हैं, LSG ने अब तक किसी भी मैच में 200 से ज्यादा रन नहीं दिए हैं। RCB को लगातार 5 बार 200+ स्कोर बनाने के रिकॉर्ड से रोकने वाली टीम भी LSG ही रही है।

RCB vs LSG: पिछले मुकाबलों में हाई वोल्टेज ड्रामा

इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक और विवादों से भरे रहे हैं। 2023 में, हर्षल पटेल आखिरी गेंद पर नॉन-स्ट्राइकर को रन आउट करने से चूक गए थे, जिसके बाद मैच में भारी ड्रामा हुआ और LSG ने एक विकेट से जीत दर्ज की। कुछ हफ्तों बाद, लखनऊ में विराट कोहली और LSG के कोच गौतम गंभीर के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली थी।

पॉइंट्स टेबल: कम अंतर, बड़ा मुकाबला

फिलहाल RCB पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि LSG सातवें नंबर पर है। हालांकि, दोनों टीमों के बीच सिर्फ 2 अंकों का अंतर है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखें तो दोनों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर साफ दिखाई देता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (संभावित XII)

मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, दिगवेश राठी, अवेश खान/मयंक यादव, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (संभावित XII)

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख डार।