IPL 2026: 1 - क्या विराट कोहली RCB को लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचाएंगे? 2 - शुभमन गिल या विराट कोहली, आज किसका बल्ला करेगा कमाल? 3 - धर्मशाला में कौन मारेगा बाजी — RCB या गुजरात टाइटंस?

धर्मशाला: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीज़न का पहला फाइनलिस्ट आज तय हो जाएगा। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस (GT) से भिड़ेगी। यह मुकाबला धर्मशाला में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटंस

यह मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है जो हर मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। एक तरफ IPL की मौजूदा चैंपियन RCB है, तो दूसरी तरफ पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस। फैंस को एक रोमांचक मैच की पूरी उम्मीद है। बैटिंग हो या बॉलिंग, दोनों ही टीमें काफी मजबूत हैं। दोनों टीमों ने 14 मैचों में 18-18 पॉइंट हासिल किए हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के आधार पर RCB पहले और GT दूसरे नंबर पर रही।

RCB के लिए उनके स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर रन मशीन बने हुए हैं। अगर फिल साल्ट चोट से उबर नहीं पाते हैं, तो वेंकटेश अय्यर ही कोहली के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की तिकड़ी जवाब देने के लिए तैयार होगी। इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद साई सुदर्शन और शुभमन गिल की शुरुआत गुजरात के लिए काफी अहम होगी।

बॉलिंग में भी मुकाबला कांटे का है। दोनों टीमों के लीड पेसर, भुवनेश्वर कुमार (GT) और कगिसो रबाडा (RCB), 24-24 विकेट ले चुके हैं। भुवनेश्वर को जोश हेजलवुड का साथ मिलेगा, तो वहीं रबाडा को मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का। बीच के ओवरों में गुजरात की टीम राशिद खान और साई किशोर पर निर्भर करेगी, जबकि बेंगलुरु के पास क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा जैसे स्पिनर हैं।

आंकड़ों में भी बराबरी का मुकाबला

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी बेंगलुरु और गुजरात की टीमें बराबरी पर हैं। इस सीजन में दोनों ने एक-एक मैच जीता है, जबकि अब तक हुए कुल 8 मुकाबलों में दोनों टीमों ने 4-4 जीत हासिल की है। आज जो भी टीम जीतेगी, वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। उसे दूसरे क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच के विजेता से भिड़ना होगा।