MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2026 में मैदान पर आग बनकर बरसेंगे ये 5 ऑलराउंडर! पहले मचा चुके हैं धमाल

IPL 2026 में मैदान पर आग बनकर बरसेंगे ये 5 ऑलराउंडर! पहले मचा चुके हैं धमाल

IPL 2026 Top 5 Allrounders: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत जोर-शोर से चल रही है। सभी 10 टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड तैयार कर लिया है। इस बार ऑक्शन में ऑलराउंडर्स पर जोर दिया गया, तो कई टीमों के पास पहले से धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Dec 30 2025, 10:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
IPL 2026 के 5 धाकड़ ऑलराउंडर
Image Credit : Getty

IPL 2026 के 5 धाकड़ ऑलराउंडर

आईपीएल 2026 में सभी 10 टीमों के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी मौजूद हैं। मॉडर्न क्रिकेट में उस खिलाड़ी की अहमियत सबसे ज्यादा बढ़ गई है, जो बल्ले और गेंद दोनों से अपनी टीम के लिए योगदान दे रहा है। भारत के साथ-साथ विदेशी क्रिकेटरों ने इसपर जोर देना शुरू कर दिया है। यहां हम आपको उन 5 ऑलराउंडर्स के बारे में बताएंगे, जो अगले सीजन आग की तरह बरस सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
रविंद्र जडेजा
Image Credit : Getty

रविंद्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड होकर राजस्थान रॉयल्स में जाने वाले रवींद्र जडेजा के ऊपर सभी की निगाहें रहने वाली हैं। सीएसके के लिए इस खिलाड़ी ने जो योगदान दिया है, वो किसी क्रिकेट फैंस से छिपा नहीं है। जड्डू बल्ले से रन बनाना जानते हैं और गेंद से विकेट झटकना भी उनको पता है। जडेजा ने आईपीएल में कुल 254 मैचों में 3260 रन बनाए हैं, जबकि 170 विकेट झटके हैं। इस आंकड़े से अंदाजा लगा सकते हैं, कि उनके पास कितना अनुभव है।

36
शिवम दुबे
Image Credit : Getty

शिवम दुबे

शिवम दुबे ने बीते 2 आईपीएल में जिस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बल्ले और और गेंद से योगदान दिया है, वैसा ही 2026 में भी करना चाहेंगे। इनके पास बल्ले से लंबे-लंबे छक्के जड़ने की काबिलियत है। खासकर स्पिन गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाने की क्षमता रखते हैं। बीते सीजन बल्ले से 14 इनिंग में 357 रन बनाए थे, उससे पहले 2024 में 14 पारियों में 396 रनों का योगदान दिया था। उन्हें ज्यादा गेंदे खेलने का मौका नहीं मिलता, लेकिन जितना खेलते उतना टीम के लिए फायदेमंद होता है। जरूरत पड़ने पर गेंद से भी धमाल मचाते हैं।

46
कैमरून ग्रीन
Image Credit : Getty

कैमरून ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने उतरेंगे। उन्हें इस सीजन 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा गया, जो सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बने। वो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम को बड़ा योगदान दे सकते हैं। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 में एक शतक भी लगाया था। ऐसे में वो अगले साल भी वो धमाल मचा सकते हैं। उनके ऊपर सभी की नजरें होंगी। बड़े खिलाड़ी का होने का अनुभव केकेआर के काम आ सकता है।

56
हार्दिक पांड्या
Image Credit : Getty

हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए पिछला 2 आईपीएल सीजन बेहद निराशाजनक रहा। इस बार वो एक लय और रणनीति के साथ आने वाले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20i सीरीज में उन्होंने बल्ले से धमाल मचाया है। भारत के लिए तीसरे सबसे तेज टी20 फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज बने। इसके अलावा गेंदबाजी में भी विकेट निकाल रहे हैं। ऐसे में 2026 में उनका सिक्का चल सकता है।

66
क्रुणाल पांड्या
Image Credit : Getty

क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बीते सीजन 2025 में धमाल मचाया था। उन्होंने आरसीबी को पहला आईपीएल खिताब दिलाने में बड़ा योगदान दिलाया था। बल्ले और गेंद दोनों से वो टीम के लिए मैच विनर बनने की काबिलियत रखते हैं। फाइनल में भी क्रुणाल ने गदर मचाया। ऐसे में 2026 भी उनके नाम हो सकता है। भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा, लेकिन घरेलू टूर्नामेंट में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बतौर ऑलराउंडर जिगर से भरे हुए हैं।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
आईपीएल
 
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
भारत-वेस्टइंडीज 5वां टी-20 रद्द: बारिश ने किया मजा किरकिरा, सिर्फ 46 गेंदों का हुआ खेल, सीरीज 2-2 से बराबर
Recommended image2
Mumbai Indians Head Coach: महेला जयवर्धने की जगह कौन? रेस में 5 दिग्गज, 2 ऑस्ट्रेलियाई भी शामिल
Recommended image3
Hong Kong Sixes 2026: भुवी की जगह अब क्रुणाल पांड्या होंगे कप्तान, कुलवंत की एंट्री
Recommended image4
IND vs WI 5th T20: बारिश के चलते टॉस में देरी, जानें कितने बजे तक शुरू नहीं हुआ तो रद्द हो जाएगा मैच
Recommended image5
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: 1 रुपए खर्च किए बिना कैसे देखें फाइनल मुकाबला? जान लें सिंपल जुगाड़
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved