09:20 PM (IST) Dec 19
इनको भी मिल गए खरीदार

स्वस्तिक चिकारा को दिल्ली कैपिटल्स, आबिद मुश्ताक और नांद्रे बर्गर को राजस्थान ने, शिवालिक शर्मा को मुंबई, स्वप्निल सिंह को आऱसीबी, अवनीश राओ अरावेल्ली को चेन्नई सुपर किंग्स, साकिब हुसैन को केकेआर और सौरभ चौहान को आरसीबी ने 20 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा।

09:11 PM (IST) Dec 19
ये खिलाड़ी भी बिके करोड़ों में

राइली रुसो को पंजाब ने 8 करोड़ में खरीदा। मोहम्मद नबी को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में, गस एटकिंसन को केसीआर ने एक करोड़ में खरीदा।

 

08:24 PM (IST) Dec 19
अनकैप्ड बैट्समैन में बेस प्राइस पर बिके ये खिलाड़ी

नमन धीर और अंशुल कंबोज को मुंबई इंडियंस ने, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन और प्रिंस चौधरी को पंजाब किंग्स ने और जे सुब्रमणयम को सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस 20 लाख पर खरीदा।

08:20 PM (IST) Dec 19
अनकैप्ड बैट्समैन में रॉबिन, सुमित की करोड़ तक लगी बोली

अनकैप्ड बैट्समैन में 20 लाख बेस प्राइज वाले रॉबिन मिंज को गुजरात ने 3.60 करोड़ में खरीदा। जबकि सुमित कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने एक करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख था।

 

08:09 PM (IST) Dec 19
इन खिलाडियों को नहीं मिले खरीदार

रसी वान डर डुसेन, पुलकित नारंग, फिन एलेन, कॉलिन मुनरो, अफगानिस्तान के कायस अहमद, न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल, जेम्सी नीशम, मैट हेनरी, काइल जेमिसनष एडम मिल्ने , वेस्टइंडीज के कीमो पॉल, शाई होप और ओडियन स्मिथ, इंग्लैंड के टायमल मिल्स श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा।

 

07:57 PM (IST) Dec 19
ऑस्ट्रेलिया के पेसर को गुजरात ने 10 करोड़ में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के स्पेसर जॉनसन को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख था। ऑस्ट्रेलिया के पेस लांस मॉरिस और बेन ड्वारशुइज को किसी ने नहीं खरीदा। इंग्लैंड ने डेविड विला को दो करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिरजूर रहमान को दो करोड़ में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।

07:49 PM (IST) Dec 19
ऑस्ट्रेलिया के पेसर को गुजरात ने 10 करोड़ में खरीदा

ऑस्ट्रेलिया के स्पेसर जॉनसन को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ में खरीदा है। उनका बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख था। ऑस्ट्रेलिया के पेस लांस मॉरिस और बेन ड्वारशुइज को किसी ने नहीं खरीदा।

07:31 PM (IST) Dec 19
ये अनकैप्ड खिलाड़ी रहे अनसोल्ड

 

ऋतिक शौकीन, विष्णु सोलंकी, उर्विल पटेल, कुलदीप यादव, ईशान पोरेल, शिवा सिंह, रोहन कुन्नुम, सौरव चौहान, प्रियांश आर्या, मनन वोहरा, अतीत सेठ, विवरांत शर्मा, राज अंगद बाबा, सरफराज खान, मोहम्मद अर्शद खान।

07:15 PM (IST) Dec 19
10वें सेट में एम सिद्धार्थ 2.40 करोड़ में बिके

दसवें सेट में एम सिद्धार्थ को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने एम सिद्धार्थ को 2.40 करोड़ में खरीदा है। मानव सुथार को गुजरात टाइटंस ने 20 लाख में खरीदा। श्रेयस गोपाल को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख बेस प्राइस पर खरीदा। जबकि शिवा सिंह को खरीदार नहीं मिले।

06:51 PM (IST) Dec 19
नौंवे सेट में तेज गेंदबाज यश दयाल, सुशांत मिश्रा करोड़ों में बिके

20 लाख बेस प्राइस वाले तेज गेंदबाज यश दयाल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7.20 करोड़ में खरीदा। सुशांत मिश्रा को 2.20 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। आकाश सिहं को 20 लाख बेस प्राइ पर हैदराबाद ने खरीदा। कार्तिक त्यागी को गुजरात ने 60 लाख में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने रसिक डार को 20 लाख बेस प्राइस में खरीदा। इशान पोरेल को नहीं मिले खरीदार।

06:38 PM (IST) Dec 19
विकेट कीपर कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा

20 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ी कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ में खरीदा है।

06:20 PM (IST) Dec 19
टॉम कोहलर और रिंकू भुई को भी मिले खरीदार

टॉम कोहलर कैडमोर को राजस्थान ने बेस प्राइस से डबल 40 लाख में खरीदा। जबकि रिंकू भुई दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा। उर्विल पटेल को किसी ने नहीं खरीदा।

 

06:00 PM (IST) Dec 19
इन खिलाड़ियों को नहीं मिले खरीदार

20 लाख बेस प्राइस वाले खिलाड़ी मोहम्मद अर्शद खान, सरफराज खान,राज अंगद बावा,विवरांत शर्मा,अतीत सेठ को खरीदार नहीं मिले। जबकि अनिल कुलकर्णी को बेस प्राइस पर लखनऊ जाइंट्स ने खरीदा।

 

05:55 PM (IST) Dec 19
शाहरुख खान की 7.40 करोड़ रुपये लगी बोली, ऋतिक को नहीं मिले खरीदार

 सातवें सेट में ऑलराउंडर शाहरुख खान को गुजरात टाइटंस ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। जबकि 20 लाख प्राइस वाले ऋतिक को नहीं मिले खरीदार। 

05:42 PM (IST) Dec 19
इन चार बल्लेबाजों को नहीं मिले खरीदार

20 लाख बेस प्राइस वाले रोहन कुन्नूमत, सौरव चौहान, प्रियांश आर्या, मनन वोहरा को खरीदार नहीं मिले।

05:39 PM (IST) Dec 19
समीर रिजवी और शुभम को करोड़ों में खरीदा

छठे सेट में समीर रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.4 करो़ड़ रुपये में खरीदा। समीर का बेस प्राइस 20 लाख था। जबकि 20 लाख बेस प्राइस वाले शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 5.8 करोड़ रुपये में खरीदा है। 20 लाख बेस प्राइस वाले अंगकृष रघुवंशी को कोलकाता ने बेस प्राइस पर खरीदा।

05:21 PM (IST) Dec 19
छठे सेट अनकैप्ड बैट्समैन के लिए नीलामी शुरू

इनमें उन खिलाड़ियों का ऑक्शन होता है जिन्होंने अब तक घरेलू क्रिकेट ही खेला है। जिन्हें एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहं मिला है।

04:18 PM (IST) Dec 19
पांचवे सेट में इन पांच स्पिन गेंदबाजों को किसी ने नहीं खरीदा

पांचवा सेट स्पिन गेंदबाजों के लिए रहा लेकिन मोहम्मद वकार, आदिल राशिद, अकील हुसैन, ईश सोढ़ी, तबरेज शम्सी और मुजीब रहमान को खरीदार ही नहीं मिले। बेस प्राइस पर भी किसी ने इन्हें नहीं खरीदा।

03:57 PM (IST) Dec 19
मिचेल स्टार्क अब आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने

मिचेल स्टार्क अब आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता की टीम ने उन्हें 24.75 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले सबसे अधिक बोली पैट कमिंस की 20.5 करोड़ की लगी थी।

03:37 PM (IST) Dec 19
चौथे सेट में चेतन साकरिया,अल्जारी जोशेप,उमेश यादव बिके, लॉकी फर्ग्यूसन अनसोल्ड

गेंदबाज चेतन साकरिया को बेस प्राइस 50 लाख में केसीआर ने खरीदा। अल्जारी जोशेप को आरसीबी ने 11.5 करोड़ में खरीदा। जबकि उमेश यादव को  गुजरात टाइटंस ने 5.8 करोड़ में खरीदा। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पर नहीं लगाया किसी ने दांव।

Read more Articles on