- Home
- Sports
- Cricket
- 1 मैच 5 महारिकॉर्ड... ईशान किशन ने शतक ठोककर हिलाया रिकॉर्डबुक, तीसरा देख कहेंगे-तबाही है भाई!
1 मैच 5 महारिकॉर्ड... ईशान किशन ने शतक ठोककर हिलाया रिकॉर्डबुक, तीसरा देख कहेंगे-तबाही है भाई!
Ishan Kishan New Records: तिरुवनंतपुरम में खेले गए 5 में T20 इंटरनेशनल मुकाबले में ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 गेंदों पर शतक ठोक दिया। 6 चौके और 10 छक्के मारे। इस तूफानी पारी के दम पर 5 रिकॉर्ड बनाए हैं, हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे।

भारत के लिए 5वां तेज शतक
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ईशान किशन ने ऐसी बल्लेबाजी कर डाली, कि रिकॉर्डबुक हिल गया। कोई ऐसा गेंदबाज उनके सामने नहीं बचा, जिनके ऊपर रन नहीं बनाए हैं। उन्होंने 42 गेंदों पर शतक ठोककर नया रिकॉर्ड बना दिया। वो टीम इंडिया के लिए सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। फिलहाल नंबर वन पर रोहित शर्मा हैं, जिनके बल्ले 35 बॉल पर शतक निकला था। दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा ने 37 बॉल पर सेंचुरी जड़ी है। तीसरे पर संजू सैमसन (40 बॉल) और चौथे नंबर पर तिलक वर्मा (41 बॉल) है।
ईशान का हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर
ईशान किशन ने दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर (सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर) का बनाया है। अब तक ईशान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्कोर स्कोर 89 रन था, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में बनाया था। उससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में 76 रनों की पारी खेली थी, लेकिन ये अब पीछे छूट गए हैं और ईशान का सबसे बड़ा स्कोर 102 रन हो गया है। तिरुवनंतपुरम के मैदान में उन्होंने ऐसा किया है।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तेज टी20i शतक
इसके अलावा ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। वो अब दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने सिर्फ 42 गेंदों पर शतक ठोक दिया है और श्रीलंका के कुसल परेरा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने 2025 में इस टीम के खिलाफ 44 गेंदों में शतक जड़ा था। उससे पहले साउथ अफ्रीका के रिचर्ड लेवी ने 2012 में ऐसा करके दिखाया था। उन्होंने 45 बॉल पर सेंचुरी मारी थी।
टी20i में सबसे ज्यादा ईशान के छक्के
ईशान किशन ने चौथा सबसे बड़ा रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का बनाया है। भारत के लिए वो एक टी20i इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में 4 बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाई है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 छक्के लगाए और सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और तिलक वर्मा की बराबरी कर ली है। फिलहाल नंबर वन पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 13 छक्के इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े में मारे थे।
सूर्यकुमार यादव के साथ साझेदारी का रिकॉर्ड
ईशान किशन ने पांचवां रिकॉर्ड साझेदारी के मामले में बनाया है। हालांकि, ये उनका पर्सनल नहीं है, लेकिन इसमें उनका नाम जुड़ा हुआ है। सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर उन्होंने 60 गेंदों पर 137 रन जोड़े, वो भी तीसरे विकेट के लिए। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी करने का दूसरा रिकॉर्ड बनाया है। दोनों ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। इससे पहले इसी टीम के सामने रायपुर में 122 रन जोड़े थे।