कश्मीर के एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी के सपनों को पंख लग गए हैं। भारत में पहली बार खेली जाने वाली वुमेंस प्रीमियर लीग (Women Premier League) में यह कश्मीरी लड़की दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की तरफ से खेलने वाली है। 

Women IPL 2023. कश्मीर की रहने वाली जेसिया अख्तर जम्मू कश्मीर की पहली खिलाड़ी हैं जो वुमेन प्रीमियर लीग में खेलेंगी। 25 वर्षीय जेसिया अख्तर एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी है लेकिन अब उसके सपनों को मानों पंख लग चुके हैं। महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन नें जेसिया को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। यह कश्मीर की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

जेसिया जैसी कोई नहीं

दक्षिणी कश्मीर को शोपियां की रहने वाली जेसिया अख्तर को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 लाख में खरीदा है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट करके इस खबर मोहर लगा दी। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने ऑफिशियर ट्वीटर अकाउंट पर कैप्शन दिया- जेसिया जैसी कोई नहीं...।

कौन हैं जेसिया अख्तर

श्रीनगर से 63 किलोमीटर दूर शोपियां के बरारीपुरा की रहने वाली जेसिया जम्मू कश्मीर की पहली महिला क्रिकेटर बन चुकी हैं, जिन्होंने महिला आईपीएल में डेब्यू किया है। इससे पहले जेसिया का चयन वुमेंस टी20 चैलेंज स्क्वाड में हो चुका है। पहली बार हायर सेकेंडरी के दौरान एक एथलीट कोच ने पहली बार जेसिया का परिचय क्रिकेट की दुनिया से कराया। इसके बाद जेसिया राजस्थान के लिए टी20 क्रिकेट खेल चुकी हैं। अब वे क्रिकेट के खेल में एक और माइलस्टोन बनाने जा रही हैं।

Scroll to load tweet…

पंजाब के लिए जेसिया का चयन

2013 में जेसिया का चयन नार्थ जोन के लिए किया गया और उन्होंने पंजाब में क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया। 2018 में जेसिया का चयन पंजाब की टीम के लिए गया। इसके बाद उन्हें पहली बड़ी सफलता तब मिली जब जेसिया का चयन वुमेंस चैलेंज ट्रॉफी के लिए सीनियर लेवल पर किया गया। जेसिका किसान परिवार से आती हैं और वे पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। परिवार के पास थोड़ी सी जमीन है, जिससे उनका भरण पोषण होता है। जेसिया के पिता गुलाम मोहम्मद ने गरीबी के बावजूद बेटी के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जेसिया के भाई सोहैल अहमद ने कहा कि सामाजिक मान्यताओं की वजह से जेसिया का क्रिकेटर बनना आसान नहीं था।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हुआ चयन

अब जेसिया का चयन वुमेन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़), शेफाली वर्मी (2.0 करोड़), राधा यादव (40 लाख), शिखा पांडेय (60 लाख), मारिजेन केप (1.5 करोड़), टीटस साधू (25 लाख), एलिस कैप्सी (75 लाख), टारा नोरिस (10 लाख), लौरा हैरिस (45 लाख), जेसिया अख्तर (20 लाख), मिन्नू मानी (30 लाख), तानिया भाटिया (30 लाख), पूनम यादव (30 लाख) और स्नेहा दीप्ति (30) को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें

स्टिंग ऑपरेशन की वजह से चेतन शर्मा के साथ हो गया 'खेल', चीफ सेलेक्टर पद से देना पड़ा इस्तीफा