जसप्रीत बुमराह की जिंदगी बेहद लग्जरी है, जिसमें महंगे घर और शानदार कारों का कलेक्शन शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 तक उनकी कुल संपत्ति 60 से 75 करोड़ रुपये हो सकती है। आने वाले IPL में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 18 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट पर रिटेन किया है।

अहमदाबाद: आज के दौर के ज्यादातर क्रिकेटर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। लेकिन टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मामले में थोड़े अलग हैं। वो एक 'क्वाइट लग्जरी लाइफ' जीते हैं, जिसका मतलब है- दिखावे से दूर, शांत और स्टाइलिश जिंदगी। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि उनकी लाइफ में लग्जरी की कोई कमी है। महंगे घर और शानदार कारों के कलेक्शन के साथ बुमराह की जिंदगी बेहद आलीशान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 तक बुमराह की कुल संपत्ति करीब 60 से 75 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

3 सोर्स से कमाई करते हैं जसप्रीत बुमराह

बुमराह की कमाई के तीन मुख्य सोर्स हैं- BCCI से मिलने वाली फीस, IPL कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट। BCCI ने 2025-26 सीजन के लिए अपने कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बदलाव करते हुए बुमराह को ग्रेड A कैटेगरी में प्रमोट किया था। वहीं, आने वाले IPL सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने उन्हें 18 करोड़ रुपये के भारी-भरकम कॉन्ट्रैक्ट पर रिटेन किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो बुमराह विज्ञापनों की शूटिंग के लिए एक दिन का करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

बुमराह का मुख्य घर अहमदाबाद में एक आलीशान बंगला है। रियल एस्टेट रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत करीब 3 से 5 करोड़ रुपये है। इस घर का डिजाइन मिनिमलिस्टिक है और इसमें एक प्राइवेट जिम और बड़ा सा गार्डन भी है। इसके अलावा, मुंबई शहर में भी उनका एक लग्जरी अपार्टमेंट है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि बुमराह के पास करोड़ों की कारों का शानदार कलेक्शन है। इसमें करीब 2.5 करोड़ रुपये की लग्जरी कार मर्सिडीज मेबैक S560, 2.1 करोड़ की हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार निसान GT-R, और 90 लाख रुपये की प्रीमियम SUV रेंज रोवर वेलार शामिल हैं। इनके अलावा फॉर्च्यूनर और वर्ना जैसी गाड़ियां भी उनके गैराज में हैं।

कारों और घरों के अलावा, बुमराह को महंगी घड़ियों का भी शौक है। उनके कलेक्शन में रोलेक्स और ऑडेमार्स पिगे जैसे ब्रांड्स की घड़ियां शामिल हैं। इनमें से कुछ घड़ियों की कीमत 20 लाख से 50 लाख रुपये तक है। पब्लिक इवेंट्स और सफर के दौरान, वह अक्सर लुई विटॉन, गुच्ची और डॉल्से एंड गब्बाना जैसे डिजाइनर ब्रांड्स के कपड़े पहने नजर आते हैं।