अदाओं से कहर ढाती हैं जो रूट की पत्नी, देखें 5 प्यारी तस्वीरें
Joe Root Birthday: इंग्लैंड के बड़े क्रिकेटर जो रूट35 साल के हो चुके हैं। वो अपनी खेल के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनकी प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। उनकी पत्नी के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे।

जो रूट का जन्मदिन
इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर यह बल्लेबाज ने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में वो सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड के पीछे पड़े हुए हैं। मास्टर ब्लास्टर के सबसे ज्यादा टेस्ट शतकों के काफी करीब पहुंच गए हैं। उनकी बल्लेबाजी क्रिकेट जगत को हैरान कर रखा है।
रूट की निजी जिंदगी शानदार
जो रूट की कहानी केवल क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि निजी लाइफ में भी बेहद दिलचस्प रही है। इंग्लैंड के इस क्रिकेटर की प्रेम कहानी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। उनकी पत्नी काफी खूबसूरत हैं। आइए उनके बारे में हम आपको बताते हैं।
रूट की पत्नी का नाम क्या हैं?
इंग्लिश क्रिकेटर जो रूट की पत्नी का नाम कैरी है। दोनों की पहली मुलाकात हेडिंग्ले बार में हुई थी। 2014 में दोनों की दोस्ती हुई और 2 साल के बाद दोनों ने सगाई कर ली। दोनों ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया।
रूट की बीवी क्या करती हैं?
जो रूट की बीवी कैरी एक बार में मैनेजर का काम करती थीं। उसी जगह पर दोनों की पहली मुलाकात भी हुई थी। उसके बाद दिसंबर 2018 शेफील्ड में उनकी शादी हुई। साल 2018 में शादी के बाद जो रूट की पत्नी कैरी ने दो बच्चों को जन्म भी दिया। बेटे अल्फ्रेड का जन्म 2017 और बेटी इसाबेल का जन्म 2020 में हुआ।
पति के सपोर्ट में रहती हैं कैरी
कैरी को हमेशा अपने पति जो रूट के सपोर्ट में देखा जाता है। स्टैंड्स में अक्सर वो उन्हें चियर करती दिखाई देती हैं। वो सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से धूम मचा रहे रूट को हमेशा उनकी पत्नी का फुल सपोर्ट मिलता है। वो अक्सर स्टेडियम में नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
इंस्टा पर तगड़ी फैन फालोइंग
इसके अलावा जो रूट की पत्नी कैरी को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15.3k लोग फॉलो कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने प्रोफाइल को लॉक कर रखा है, लेकिन वो अपनी पिक्स और विडीयोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिलता है।