PBKS vs MI: आईपीएल 2025 का 69वां मुकाबला पंजाब किंग्स ने अपने नाम कर लिया है। जयपुर में खेले गए मैच में श्रेयस अय्यर की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। प्रियांश आर्य और जॉश इंगलिस ने लाजवाब मैच विनिंग पारी खेली। 

Kal Ka Match Kon Jeeta PBKS vs MI: आईपीएल 2025 के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। इस जीत के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम ने प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के लिए उनका यह आखिरी लीग मैच था। अब दोनों प्लेऑफ के मुकाबले में नजर आएंगी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस अहम मैच में पंजाब के सामने मुंबई ने 185 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में पंजाबी शेरों ने 3 विकेट खोकर ही मैच अपने नाम कर लिया और 2 जरूरी अंक हासिल कर लिए। प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस ने लाजवाब मैच विनिंग पारी खेली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंजाब और मुंबई के बीच खेले गए इस मुकाबले के स्कोरकार्ड पर नजर डालें, तो PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव का बल्ला एक बार फिर से चला। उन्होंने 39 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा रायन रिकल्टन 27, रोहित शर्मा 24, तिलक वर्मा 1, विल जैक्स 17, हार्दिक पांड्या 26, नमन धीर 20 और मिचेल सेंटनर ने 1 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मार्को येन्सन और वैशाख विजयकुमार को 2-2 सफलता मिली, जबकि 1 हरप्रीत बरार ने चटकाए।

प्रियांश-इंगलिस ने दिलाई पंजाब को धमाकेदार जीत

जवाब में 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर ही मैच अपने नाम कर लिया। प्रियांश आर्य ने एक बार फिर से लाजवाब मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने टीम के लिए सबसे 63 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के लगाए। पंजाब के लिए मैच का रुख मोड़ने वाले बल्लेबाज जॉस इंगलिस निकले। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 42 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 26* प्रभासीमरन सिंह 13 और नेहाल वढेरा ने 2* रन बनाए। मुंबई की गेंदबाजी में मिचेल सेंटनर ने 2 विकेट चटकाए, जबकि 1 जसप्रीत बुमराह को मिला।

फाइनल में जाने के लिए पंजाब को मिलेंगे 2 मौका

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस जीत के बाद पंजाब किंग्स ने टॉप 2 का स्पॉट अब पक्का कर लिया है। फिलहाल टीम 14 मैचों में 19 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच चुकी है। उनके अलावा पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहुंच सकती है। आरसीबी का आखिरी लीग मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खिलाफ है। बेंगलुरु के फिलहाल 17 अंक हैं। ऐसे में वो अगले मैच में जीत दर्ज करते हैं, तो उनके भी 19 अंक हो जाएंगे। ऐसे में दोनों का नेट रनरेट यह तय करेगा, कि पहले स्थान पर कौन होगा। वहीं, RCB हार गई, तो पंजाब टॉप पर रह जाएगी और गुजरात नंबर 2 पर फिनिश करेगी। मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम को अब 16 अंक लेकर एलिमिनेटर में खेलना पड़ेगा।