IPL 2026 में KKR vs LSG मैच में लखनऊ ने 182 रन का लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल कर 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो बने लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकुल चौधरी, जिन्होंन 54 रन की धुआंधार पारी खेलकर अपनी टीम को आखिरी गेंद में रोमांचक जीत दिलाई।

Who is Mukul Choudhary: आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया। कोलकाता में हुए इस मैच में 21 साल के मुकुल चौधरी ने LSG के जबड़े से जीत छीन ली। मुकुल ने 27 गेंद में 54 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए केकेआर को उसकी अपनी पहली जीत से एक बार फिर दूर कर दिया। मुकुल चौधरी को ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ और ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच’ चुना गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुकुल चौधरी की तूफानी पारी

राजस्थान के झुंझनूं के रहने वाले मुकुल चौधरी ने अपनी पारी में 2 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। केकेआर एक समय जीत की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन तभी मुकुल चौधरी नाम का तूफान आया और उसने कोलकाता को एक बार फिर जीत से दूर कर दिया।

रन चेज में LSG की मजबूत शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG की शुरुआत अच्छी रही। एडन मारक्रम (22 रन) और मिचेल मार्श (15 रन) ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। इसके बाद ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ वैभव अरोड़ा ने एक ही ओवर में दोनों बल्लेबाजों को आउट कर मैच में KKR की वापसी कराई।

मिडिल ऑर्डर का संघर्ष

लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत इस मैच में ज्यादा रन नहीं बना पाए और 10 रन पर कैमरन ग्रीन की गेंद पर आउट हो गए। निकोलस पूरन से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी सिर्फ 13 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर कैच आउट हो गए।

रोमांचक अंत और LSG की जीत

मिडिल ऑर्डर के जल्दी आउट होने के बाद मैच काफी रोमांचक हो गया। लेकिन आखिर में मुकुल चौधरी की शानदार बल्लेबाजी ने लखनऊ को आखिरी गेंद पर जीत दिला दी। इस जीत के साथ LSG ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

कोलकाता अब तक नहीं खोल पाई जीत का खाता

कोलकाता नाइट राइडर्स का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्हें मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर वापसी की।