KKR vs MI Live Score: IPL 2026 में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच बड़ा मुकाबला है। कोलकाता के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा है, क्योंकि हारते ही प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो सकती हैं। जानिए मोबाइल और टीवी पर यह मैच फ्री में कहां और कैसे देख सकते हैं।
KKR vs MI Live Match: IPL 2026 में आज रात बेहद कड़ा और रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी। केकेआर के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा है, क्योंकि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें यह मैच हर हाल में जीतना ही होगा। लेकिन उसकी सबसे बड़ी चुनौती ये है कि सामने मुंबई इंडियंस है, जो भले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हो, लेकिन दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ने का दम अब भी रखती है। शाम 7:30 बजे ईडन गार्डन्स में जब दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी, तो करोड़ों फैंस की नजरें इस मैच पर होंगी। अगर आप भी इस ब्लॉकबस्टर मैच को अपने मोबाइल या टीवी पर बिल्कुल फ्री में लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां जान लें पूरा तरीका...

KKR vs MI मैच कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा?
तारीख (Date): आज, 20 मई 2026 (बुधवार)
समय (Time): मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस ठीक 7:00 बजे उछाला जाएगा।
मैदान (Venue): ईडन गार्डन्स, कोलकाता

MI vs KKR: मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देखें लाइव मैच?
1. मोबाइल और लैपटॉप पर (MI vs KKR Live Streaming Guide)
अगर आप सफर कर रहे हैं या अपने स्मार्टफोन पर मैच देखना चाहते हैं, तो अपने फोन में JioHotstar ऐप डाउनलोड करें या उनकी वेबसाइट पर जाएं। मोबाइल यूजर्स के लिए इस प्लेटफॉर्म पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा लिया जा सकता है।
2. टीवी पर (KKR vs MI TV Telecast Details)
अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ बड़े स्क्रीन पर मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network के चैनलों (जैसे Star Sports 2 HD/SD) पर किया जाएगा।
Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indian: दोनों टीमों के लिए क्यों खास है आज का मुकाबला?
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
तीन बार की चैंपियन केकेआर इस समय 12 मैचों में 11 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर 8वें नंबर पर है। प्लेऑफ के टॉप-4 में जगह बनाने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे की सेना को आज मुंबई को और उसके बाद दिल्ली को हराना ही पड़ेगा। शुरुआती खराब फॉर्म के बाद केकेआर ने पिछले 5 में से 4 मैच जीतकर शानदार वापसी की है।
मुंबई इंडियंस (MI)
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 12 मैचों में सिर्फ 8 अंकों के साथ टीम 9वें स्थान पर है। मुंबई अब सिर्फ अपनी साख बचाने और आखिरी पायदान (Wooden Spoon) से बचने के लिए खेल रही है।
KKR vs MI Head To Head में कौन भारी?
दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा काफी भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने 25 और कोलकाता ने 11 जीत हासिल की है। इस सीजन की पहली भिड़ंत भी मुंबई ने जीती थी। हालांकि इस बार KKR घरेलू मैदान पर खेल रही है, इसलिए मुकाबला और भी दिलचस्प हो सकता है।
![]()


