KKR और PBKS के बीच मुकाबले से पहले दोनों टीमों की फॉर्म अलग है। PBKS लगातार जीत के साथ मजबूत दिख रही है, जबकि KKR संघर्ष कर रही है। श्रेयस अय्यर अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेंगे, जिससे मैच और रोमांचक होगा।

KKR vs PBKS Today Match Schedule: आईपीएल 2026 में 12वां मुकाबला सोमवार 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें इस समय अलग-अलग फॉर्म में हैं। KKR और PBKS के बीच ईडन गार्डन्स में होने वाले मुकाबले से पहले दोनों टीमों का सफर बिल्कुल अलग रहा है।

PBKS vs KKR Toss Update: कितने बजे होगा टॉस

कोलकाता और पंजाब के बीच होने वाले इस मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। बता दें कि दोनों ही टीमों का आज इस सीजन का तीसरा मैच होगा। जहां कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली। वहीं, पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते हैं। PBKS ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई को हराया। वैसे, ईडन गार्डन्स में PBKS का रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है। यहां टीम को 4 मैच में जीत, जबकि 9 में हार मिली है। वहीं 1 मैच रद्द हुआ था।

PBKS vs KKR Pitch Report: पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट

Eden Gardens में इस सीज़न अब तक एक ही मैच हुआ, जिसमें 226 रन बने। 2023 के बाद से यह IPL का सबसे तेज रन बनाने वाला मैदान रहा है। रविवार को यहां हल्की-फुल्की बारिश के चलते अभ्यास रद्द करना पड़ा। हालांकि, मैच के दिन यानी सोमवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

टॉप ऑर्डर बैटिंग: PBKS मजबूत, KKR कमजोर

PBKS के टॉप चार बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। खासकर ऑस्ट्रेलिया के कूपर कोनोली नंबर 3 पर अच्छी तरह सेट हो गए हैं। वहीं KKR के टॉप ऑर्डर में शामिल महंगे ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का बल्ला अभी तक नहीं चला है।

कैमरून ग्रीन पर दबाव, रिकॉर्ड कीमत के बाद भी फ्लॉप

KKR ने कैमरून ग्रीन को 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा, जो किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए रिकॉर्ड कीमत है। लेकिन उन्होंने अभी तक गेंदबाजी नहीं की है और बल्लेबाजी में भी संघर्ष कर रहे हैं। पहले मैच में 18 रन और दूसरे में 2 रन ही बना सके।

गेंदबाजी तुलना: PBKS संतुलित, KKR परेशान

PBKS की गेंदबाजी यूनिट पूरी तरह फिट और संतुलित नजर आ रही है। इसके उलट KKR की टीम चोटों से जूझ रही है। उनके गेंदबाज़ों ने दोनों मैचों में 220 से ज्यादा रन लुटाए हैं। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी अपनी पुरानी लय हासिल करने में संघर्ष कर रहे हैं।

KKR संभावित प्लेइंग XI

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), मनीष पांडे/रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा/नवदीप सैनी/उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजाराबानी, कार्तिक त्यागी

PBKS संभावित प्लेइंग XI

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल