IPL Today: आज कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना अपने घर ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स से होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, लेकिन दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका ने समीकरणों को रोमांचक बना दिया है। पंजाब अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शानदार लय में है, वहीं KKR अब भी अपनी पहली जीत की तलाश में है। टॉस शाम 7:00 बजे होगा, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Kolkata vs Punjab Match Today Rain Update: IPL 2026 का रोमांच आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर पहुंचने वाला है, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना 'इन-फॉर्म' पंजाब किंग्स (PBKS) से होना है। लेकिन फैंस के लिए आज की सबसे बड़ी खबर क्रिकेट नहीं, बल्कि कोलकाता का मौसम है। आज यहां बारिश का ज्यादा चांस है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या शाम 7:30 बजे मैच शुरू हो पाएगा या बारिश फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर देगी? आइए जानते हैं टॉस से पहले की हर एक जरूरी अपडेट और पिच का मिजाज...

KKR vs PBKS: क्या ईडन गार्डन्स पर विलेन बनेगी बारिश?

कोलकाता में आज सोमवार की सुबह तो ठीक-ठाक है, लेकिन दोपहर के बाद मौसम पलटी मार सकता है। मौसम विभाग (AccuWeather) के अनुसार, आज बारिश होने की 57% आशंका है। यानी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी उम्मीद है। शाम के समय अगर बादल बरसते हैं, तो मैच में देरी हो सकती है या ओवरों की कटौती भी की जा सकती है। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है, जिसका मतलब है कि खिलाड़ियों को उमस (Humidity) का सामना भी करना पड़ेगा।

KKR की साख और PBKS की जीत ही हैट्रिक

इस सीजन में दोनों टीमों का यह तीसरा मैच है। कोलकाता की शुरुआत बहुत खराब रही है और उसे शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पंजाब किंग्स जीत के घोड़े पर सवार है। पंजाब ने अपने पहले दो मैचों में गुजरात और चेन्नई जैसी बड़ी टीमों को धूल चटाई है। आज कोलकाता के पास अपने घर में वापसी करने का दबाव होगा, जबकि पंजाब जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

PBKS vs KKR Pitch Report: रनों की होगी बरसात या गेंदबाज़ों का दिखेगा जलवा?

ईडन गार्डन्स की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की दोस्त रही है। यहाँ टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, क्योंकि अब तक खेले गए 101 मैचों में से 57 बार चेज करने वाली टीम जीती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन एक बार सेट होने के बाद यहाँ रन बनाना आसान हो जाता है। आपको याद दिला दें कि इसी मैदान पर पंजाब ने 262 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर चेज कर इतिहास रचा था।

KKR vs PBKS Match Today: हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

अगर पुराने रिकॉर्ड देखें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमें अब तक 35 बार भिड़ी हैं, जिसमें से KKR ने 21 और पंजाब ने 13 मैच जीते हैं। ईडन गार्डन्स में भी कोलकाता का दबदबा रहा है, जहां 14 मैचों में से उसने 9 बार पंजाब को मात दी है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए आज पंजाब को कम आंकना कोलकाता को भारी पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 6th April, 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल

इसे भी पढ़ें- Who Won Yesterday’s IPL Match, LSG vs SRH & RCB vs CSK (5 April, 2026): कल का मैच कौन जीता? लखनऊ बनाम हैदराबाद, बेंगलुरू बनाम चेन्नई रिजल्ट