KL Rahul: टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। सोमवार को उनके घर में किलकारी गूंज उठी है। राहुल ने खुद इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दी। 

KL Rahul Wife Welcome Baby Girl: टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 के दौरान पिता बन गए हैं। उनके घर में किलकारी गूंजी है। राहुल की पत्नी आथिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। सोमवार को आथिया ने बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया है। दिल्ली के लिए इस सीजन खेल रहे राहुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की है। वह विशाखापत्तनम में होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुकाबले से ठीक पहले अचानक से रविवार को वापस मुंबई लौट गए थे। राहुल अपनी पत्नी के साथ ही रहते हैं। ऐसे में उनका साथ देने के लिए वो घर लौट गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केएल राहुल के पापा बनने पर लगा बधाईयों का तांता

दरअसल, केएल राहुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार को पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा "ब्लेस्ड विद बेबी गर्ल" उसके साथ आज की तारीख का जिक्र भी किया है। राहुल के पापा बनने के बाद फैंस उनके पोस्ट पर जमकर बधाइयां देने में लगे हैं। उनकी बेटी के जन्म लेने पर उनके समर्थक काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। लोग कमेंट बॉक्स में लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। एक्टर टाइगर श्रॉफ ने दिल वाली इमोजी देकर कमेंट किया। उनके अलावा अर्जुन कपूर, कियारा आडवाणी ने भी आथिया और राहुल को विश किया।

View post on Instagram

साल 2023 में राहुल और आथिया की धूमधाम से हुई शादी

भारतीय क्रिकेटर राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने साल 2023 में शादी की थी। आथिया एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं। दोनों की शादी काफी धूमधाम से सुनील के फॉर्महाउस में हुआ था। खंडवा में दोनों ने रीति रिवाज से विवाद किया था। इस खास मौके पर दोनों के परिवार और करीबी फ्रेंड्स शामिल हुए थे। अब 2 साल के बाद दोनों के लाइफ में एक और खुशियां आ गई हैं। बेबी गर्ल के आने के बाद उनके घर का रौनक और ज्यादा बढ़ गया है।