Krunal Pandya Selection: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है, लेकिन क्रुणाल पंड्या को एक बार फिर मौका नहीं मिला। आईपीएल 2026 में 14 विकेट लेने के बावजूद वह टीम से बाहर हैं।

India vs Afghanistan T20 Series: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में कई खिलाड़ियों को मौका मिला है, लेकिन एक ऐसे ऑलराउंडर को फिर नजरअंदाज कर दिया गया, जो लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी का इंतजार कर रहा है। यहां बात हो रही है क्रुणाल पंड्या की। क्रुणाल ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2021 में खेला था। इसके बाद से उन्हें टीम इंडिया में वापसी का मौका नहीं मिला है। हालांकि, आईपीएल में उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है।

टीम में सिलेक्शन नहीं होने पर जताई नाराजगी

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के ऐलान के बाद क्रुणाल पंड्या ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने लिखा, “उम्मीद अभी जिंदा है...” क्रुणाल के इस पोस्ट से साफ है कि वह अभी भी भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वह लगातार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके सिलेक्टर्स का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं।

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिला मौका

क्रुणाल ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2021 में खेला था। इसके बाद से वह टीम इंडिया में वापसी का इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से शानदार प्रदर्शन किया और 14 विकेट अपने नाम किए। उनके इस प्रदर्शन के बाद उम्मीद थी कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। लेकिन सिलेक्टर्स ने एक बार फिर उन पर भरोसा नहीं जताया। क्रुणाल की सबसे बड़ी ताकत उनकी ऑलराउंड क्षमता है। वह गेंदबाजी के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी में भी टीम के लिए उपयोगी योगदान दे सकते हैं। इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।

और पढे़ं- भारतीय टीम सिलेक्शन पर सवालों के बाद BCCI का बड़ा फैसला, अब खिलाड़ियों की फिटनेस पर होगा डबल चेक

हार्दिक पंड्या भी टीम से बाहर

क्रुणाल पंड्या के छोटे भाई हार्दिक पंड्या भी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। हार्दिक पैर में लगी हल्की चोट के कारण टीम से बाहर हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, इन खिलाड़ियों का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। उन्हें मैदान पर उतरने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

कब और कहां होगी भारत-अफगानिस्तान सीरीज?

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

पहला टी20: 13 सितंबर

दूसरा टी20: 15 सितंबर

तीसरा टी20: 17 सितंबर

इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा।

क्रुणाल पंड्या को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. क्रुणाल पंड्या ने भारत के लिए आखिरी मैच कब खेला था?

क्रुणाल पंड्या ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2021 में खेला था।

2. आईपीएल 2026 में क्रुणाल पंड्या ने कितने विकेट लिए?

उन्होंने आईपीएल 2026 में 14 विकेट हासिल किए।

3. भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज कब होगी?

सीरीज के मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली में खेले जाएंगे।