कैप्टन कूल की क्यूट बेटी जीवा धोनी, पढ़ाई से लेकर सोशल मीडिया तक सब कुछ जानिए
MS Dhoni Daughter Ziva: एमएस धोनी 7 जुलाई को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी की साथ ही उनकी बेटी जीवा सिंह धोनी की चर्चा भी खूब होती है। आइए जानते हैं कि 11 साल की उम्र में जीवा क्या करती हैं...

कौन हैं एमएस धोनी की बेटी?
एमएस धोनी और साक्षी धोनी की इकलौती बेटी का नाम जीवा सिंह धोनी है। उनका जन्म 6 फरवरी 2015 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। साल 2026 के अनुसार जीवा 11 साल की हैं और अपने परिवार के साथ रांची में रहती हैं।
और पढे़ं- फ्लाइट बोर्ड कर रहे थे MS Dhoni, साक्षी और जीवा, तभी पीछे से हुई ऐसी हरकत... Video ने मचा दिया बवाल

जीवा किस क्लास में पढ़ती हैं?
जीवा रांची के फेमस Taurian World School में पढ़ाई करती हैं। उनकी उम्र के आधार पर माना जाता है कि वह कक्षा 5 या कक्षा 6 में पढ़ रही हैं। यह स्कूल रांची के सबसे बड़े CBSE स्कूलों में गिना जाता है। लगभग 50 से 65 एकड़ में फैले इस कैंपस में पढ़ाई के साथ-साथ कई एक्टिविटी पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इस स्कूल में घुड़सवारी, ऑर्गेनिक फार्मिंग, स्विमिंग, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेल के साथ ही संगीत और कला जैसी गतिविधियां भी होती हैं।
पढ़ाई के अलावा क्या करती हैं जीवा?
जीवा पढ़ाई के साथ-साथ कई एक्टिविटीज में भी हिस्सा लेती हैं। क्रिकेट मैचों में अपने पिता एमएस धोनी को सपोर्ट करती हैं। डांस और मस्ती करना उन्हें बेहद पसंद है। पालतू जानवरों, खासकर डॉग्स, के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। स्कूल की को-करिकुलर एक्टिविटीज में हिस्सा लेती हैं। उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
जीवा का सोशल मीडिया अकाउंट
जीवा का Instagram पर एक ऑफिशियन अकाउंट है, जिसे उनकी मां साक्षी धोनी मैनेज करती हैं। इस अकाउंट पर जीवा की फैमिली, दोस्तों, ट्रैवल, पढ़ाई और खास पलों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए जाते हैं। उनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं।
जीवा के बारे में दिलचस्प बातें
जीवा कैमरे के सामने काफी सहज रहती हैं। आईपीएल के दौरान वह अक्सर अपनी मां के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चीयर करती नजर आती हैं। एमएस धोनी और साक्षी हमेशा कोशिश करते हैं कि जीवा का बचपन सामान्य और निजी माहौल में बीते। धोनी परिवार अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करता है।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने सवाल
1. एमएस धोनी की बेटी जीवा की उम्र कितनी है?
साल 2026 के अनुसार जीवा सिंह धोनी 11 साल की हैं।
2. जीवा धोनी किस स्कूल में पढ़ती हैं?
जीवा रांची के Taurian World School में पढ़ाई करती हैं।
3. क्या जीवा धोनी सोशल मीडिया पर हैं?
हां, जीवा का एक आधिकारिक Instagram अकाउंट है, जिसे उनकी मां साक्षी धोनी मैनेज करती हैं।