MI vs RR मैच गुवाहाटी में बारिश के कारण टॉस 9.55 पर होगा। वहीं, मैच 10 बजकर 10 मिनट पर शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल बारिश पूरी तरह रुक चुकी है और अब हर कोई टॉस का इंतजार कर रहा है। ज्यादातर खिलाड़ी मैदान पर वॉर्मअप कर रहे हैं। रोलर चलाकर आउटफील्ड को सुखाया जा रहा है। 

MI vs RR Match Update: आईपीएल 2026 में मंगलवार 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का मैच होना है। यह मुकाबल शाम साढ़े 7 बजे से होना था, लेकिन गुवाहाटी में हो रही भारी बारिश के चलते अब तक टॉस भी नहीं हो पाया है। फिलहाल बारिश कुछ हद तक थमी है और मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। लेकिन अगर दोबारा बारिश आती है, तो मैच होने की संभावना बेहद कम रह जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुवाहाटी मौसम अपडेट: मैच पर संकट बरकरार

गुवाहाटी में मौसम अब भी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। हालांकि, कवर्स हटाए जा रहे हैं और ग्राउंड स्टाफ लगातार मैदान को सुखाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अगर दोबारा बारिश चालू होती है, तो फिर मैच शुरू होने को लेकर अनिश्चितता रहेगी। यानी अब पूरी तरह खेल शुरू होना मौसम पर निर्भर करेगा।

मैच शुरू होने का कटऑफ टाइम क्या है?

आईपीएल नियमों के अनुसार, इस मैच का कटऑफ टाइम रात 10:56 बजे तय किया गया है। अगर इस समय तक बारिश रुक जाती है, तो कम से कम 5-5 ओवर का मैच कराया जा सकता है अगर इससे ज्यादा देरी होती है, तो मैच रद्द करना पड़ेगा

मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?

अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे। ऐसा ही एक मामला सोमवार 6 अप्रैल को देखने को मिला, जब पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता में खेला जाने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। उस मैच में भी दोनों टीमों को 1-1 अंक साझा करना पड़ा था।

IPL 2026 में बारिश का असर

इस सीजन में बारिश पहले भी मैचों को प्रभावित कर चुकी है। लगातार मौसम की खराबी के कारण कई मुकाबलों पर खतरा बना हुआ है, जिससे टीमों की रणनीति और पॉइंट्स टेबल पर असर पड़ सकता है।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, , नमन धीर, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।