ODI World Cup 2027: टीम इंडिया के वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। जानें भारत के सभी ग्रुप मैच, सुपर सेवन का कार्यक्रम, सेमीफाइनल और फाइनल की तारीख।

ODI World Cup 2027 Schedule: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे जैसी टीमों से होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर 2027 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत की नजर ग्रुप स्टेज से आगे बढ़कर खिताब जीतने पर होगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम 7 अक्टूबर 2027 को केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में भारत के सामने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-1 की टीम शामिल हैं। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम को कुल पांच मुकाबले खेलने होंगे।

कब और कहां होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?

वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को रहता है। 2027 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम 14 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 17 अक्टूबर को भारत का सामना क्वालीफायर-1 की टीम से होगा। वहीं, ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला जाएगा।

और पढे़ं- IND vs PAK Final: एशियन गेम्स में कब और कितने बजे भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, TV-मोबाइल पर कैसे देखें LIVE

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल

7 अक्टूबर 2027- भारत vs ऑस्ट्रेलिया न्यूलैंड्स, केप टाउन

10 अक्टूबर 2027- भारत vs पाकिस्तान जोहानिसबर्ग

14 अक्टूबर 2027- भारत vs अफगानिस्तान Tshwane

17 अक्टूबर 2027- भारत vs क्वालीफायर-1 ब्लूमफोंटेन

24 अक्टूबर 2027- जिम्बाब्वे vs भारत विक्टोरिया फॉल्स

सुपर सेवन में भारत के संभावित मुकाबले

ग्रुप स्टेज में आगे बढ़ने के बाद भारतीय टीम सुपर सेवन में प्रवेश करेगी। भारत को A1 के रूप में रखा गया है। इस चरण में उसका सामना दूसरे ग्रुप से क्वालीफाई करने वाली टीमों से होगा। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुपर सेवन में भारत के संभावित मुकाबले ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ होंगे।

सुपर सेवन में भारत का पूरा संभावित शेड्यूल

28 अक्टूबर 2027- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

31 अक्टूबर 2027- भारत vs दक्षिण अफ्रीका

4 नवंबर 2027- भारत vs न्यूजीलैंड

7 नवंबर 2027- भारत vs पाकिस्तान

11 नवंबर 2027 - भारत vs इंग्लैंड

14 नवंबर 2027- भारत vs श्रीलंका

सुपर सेवन के मुकाबलों में भारत का प्रदर्शन सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज से अहम होगा। हालांकि, अगले चरण में पहुंचने के बाद ही भारत की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

2 अक्टूबर से शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप 2027

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे। टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज के बाद सुपर सेवन के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल के जरिए विश्व चैंपियन का फैसला होगा। क्रिकेट फैंस को करीब दो महीने तक दुनिया की प्रमुख वनडे टीमों के बीच मुकाबले देखने को मिलेंगे।

कब होंगे वर्ल्ड कप 2027 के सेमीफाइनल और फाइनल?

वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केप टाउन में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 18 नवंबर को Tshwane में आयोजित होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर 2027 को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत का पहला मैच कब है?

भारत का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर 2027 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।

2. भारत और पाकिस्तान का मैच कब खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 10 अक्टूबर 2027 को जोहानिसबर्ग में होगा।

3. वनडे वर्ल्ड कप 2027 का फाइनल कब होगा?

वर्ल्ड कप का फाइनल 21 नवंबर 2027 को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।