MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Pakistan Out Of U19 World Cup 2026: मैच खत्म होने से पहले पाकिस्तान का काम तमाम, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

Pakistan Out Of U19 World Cup 2026: मैच खत्म होने से पहले पाकिस्तान का काम तमाम, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

Pakistan Out of U19 World Cup 2026: आईसीसी मेंस वनडे अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर जारी है। सुपर 6 में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। पाकिस्तान टीम मैच खत्म होने से पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Feb 01 2026, 08:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
भारत पाकिस्तान अंडर 19 वर्ल्ड कप
Image Credit : Getty

भारत-पाकिस्तान अंडर 19 वर्ल्ड कप

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो जिम्बाब्वे में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 253 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान के सामने रखी। जवाब में टीम रनों का पीछा करने उतरी, लेकिन मुकाबला समाप्त होने से पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। आइए ऐसा कैसे हुआ है, इसके बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।

25
पाकिस्तान सेमीफाइनल से आउट
Image Credit : Getty

पाकिस्तान सेमीफाइनल से आउट

हुआ यूं, कि पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत के सामने 253 रनों का लक्ष्य 33.3 ओवर में हासिल करना था। भले ही या मुकाबला 50-50 ओवर का खेला जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में जीवित रहने के लिए इतने ही ओवर में जीत दर्ज करनी थी, लेकिन ऐसा करने में वह पूरी तरह से असफल हो गए। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने ऐसा बांध दिया, कि कोई भी पाकिस्तान के बल्लेबाज खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर पाए, जिसके चलते इस लक्ष्य को हासिल करने में वह फेल हो गए।

35
तेज पारी नहीं खेल पाए समीर मिन्हास
Image Credit : Getty

तेज पारी नहीं खेल पाए समीर मिन्हास

यदि किसी टीम के सामने 253 रनों का लक्ष्य सिर्फ 33.3 ओवर में हासिल करनी हो तो उनके बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की ओर जाएंगे, लेकिन पाकिस्तान की ओर से ऐसा अप्रोच किसी के द्वारा देखने को नहीं मिला। इस मुकाबले में उनके सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टूर्नामेंट के बल्लेबाज समीर मिन्हास पर सबसे ज्यादा निगाहें थीं, मगर वो भी कुछ नहीं कर पाए। भारतीय गेंदबाज के सामने सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। हेनिल पटेल की एक शानदार गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू का शिकार हुए।

45
गेंदबाजी में पाकिस्तान ने दिखाया दम
Image Credit : Getty

गेंदबाजी में पाकिस्तान ने दिखाया दम

हालांकि, बल्लेबाजी करने से पहले पाकिस्तान टीम के गेंदबाजों ने पूरा दम दिखाया था। यही बचा है, की टीम इंडिया 50 ओवर नहीं नहीं खेल पाई और 10 विकेट खोकर 252 रन तक पहुंची। वैभव सूर्यवंशी भी कुछ ज्यादा योगदान नहीं दे पाए। वो सिर्फ 30 रन बनाकर चलते बने। आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले ही आउट हुए। आरोन जॉर्ज ने 16 रन बनाए, जबकि विहान मल्होत्रा 21 और अभिज्ञान कुंडू ने 16 रनों का योगदान दिया। पाक की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट अब्दुल सुभन ने लिए। मोहम्मद सैयम को 2 विकेट मिला। बाकी गेंदबाजों को 1-1 सफलता मिली।

55
टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची
Image Credit : Getty

टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची

एक तरफ जहां पाकिस्तान की टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप से बाहरहो गई, तो वहीं दूसरी और टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड के बाद अपने ग्रुप से दूसरी टीम भारत बनी है, जिसने सेमीफाइनल में जगह पाई है। भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी भारत जीत की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टी20 वर्ल्ड कप में टुकटुक की रफ्तार से शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज
Recommended image2
टी20 वर्ल्ड कप में गेंद को हवाई यात्रा पर भेजने वाले 5 बल्लेबाज
Recommended image3
भारत-पाक मुकाबले पर टिकी ICC की अरबों की कमाई? मैच रद्द हुआ तो बड़ा नुकसान तय!
Recommended image4
WPL 2026 में कछुए की रफ्तार से रन बनाने वाली 5 बल्लेबाज
Recommended image5
GG vs DC Eliminator WPL 2026: दिल्ली-गुजरात के बीच एलिमिनेटर कब और कहां खेला जाएगा? लाइव मैच कैसे देखें?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved