MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • बला की खूबसूरत हैं शाहीन अफरीदी की बेगम और शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा, देखें शादी की फोटोज

बला की खूबसूरत हैं शाहीन अफरीदी की बेगम और शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा, देखें शादी की फोटोज

स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी ने शुक्रवार को पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा के साथ शादी कर ली हैं। आइए आज हम आपको मिलवाते हैं, शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से और दिखाते हैं उनकी शादी की कुछ तस्वीरें...

2 Min read
Deepali Virk
Published : Feb 04 2023, 08:38 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : twitter

केएल राहुल, अक्षर पटेल के बाद अब पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। 2 साल पहले उन्होंने शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से सगाई की थी, लेकिन कोरोना वायरस वजह से दोनों का निकाह नहीं हो पाया। अब 3 फरवरी 2023 को वह शादी के बंधन में बंध गए।

28
Image Credit : twitter

बता दें कि अंशा अफरीदी शाहिद अफरीदी की दूसरी बेटी हैं। उन्होंने यूके के मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई की है और अभी उनकी उम्र 21-22 साल ही है। 

38
Image Credit : twitter

शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा बेहद खूबसूरत हैं। कई बार उन्हें अपने पिता को चीयर करते मैच में भी देखा गया है।

48
Image Credit : twitter

बताया जाता है कि शाहीन अफरीदी के घरवालों को अंशा बहुत पसंद थी। उन्होंने शाहिद अफरीदी से मिलकर शाहीन और उनके रिश्ते की बात की और जब दोनों के घर वाले राजी हो गए तो उनकी शादी पक्की हो गई।

58
Image Credit : twitter

3 फरवरी 2023 को कराची की एक मस्जिद में दोनों का निकाह हुआ। जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बाबर आजम, शादाब खान और सरफराज अहमद समेत कई खिलाड़ी शामिल हुए।

68
Image Credit : twitter

शाहीन अफरीदी की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। जिसमें वह कभी अपने ससुर जी के साथ तो कभी अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में उनकी बेगम नजर नहीं आ रही हैं।

78
Image Credit : twitter

अपनी शादी में शाहीन शाह व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहने नजर आए उसके ऊपर ग्रे कलर का कोट उन्होंने कैरी किया है। उनका वेडिंग लुक बहुत ही शानदार लग रहा है।

88
Image Credit : twitter

शाहीन अफरीदी के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो वह तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक पाकिस्तान की ओर से 25 टेस्ट मैच में 99 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, 32 वनडे में उनके नाम 62 और 47 t20 मैच में 58 विकेट उनके नाम दर्ज है। वह जल्द ही लाहौर कलंदर की ओर से पाकिस्तानी सुपर लीग में खेलते नजर आएंगे। जिसकी शुरुआत 13 फरवरी से होने वाली है।

ये भी पढ़ें- एक बार फिर टूटा पृथ्वी शॉ का दिल, इस हसीना से लगाया था 'दिल', देखें Photos

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved