Prithvi Shaw Akriti Agarwal Separation: पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने सगाई के करीब 6 महीने बाद अलग होने का फैसला किया है। आकृति ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अलग होने की वजह और प्राइवेसी की अपील की।
क्रिकेटर पृथ्वी शाह एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पृथ्वी और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंगेजमेंट के 6 महीने बाद रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया है। आकृति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर अलग होने की जानकारी दी। साथ ही पोस्ट में लिखा कि बदलती परिस्थियों और अलग-अलग गोल्स के कारण दोनों ने अपनी मर्जी से अलग होने का फैसला लिया है।
आकृति अग्रवाल ने लिखा भावुक पोस्ट
आकृति ने पोस्ट में लिखा- "भारी मन से आपके साथ यह शेयर करना चाहती हूं कि मैंने और मेरे मंगेतर ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। हमारे भविष्य को लेकर परिस्थितियां अलग हैं। हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं लेकिन हमने स्वीकार कर लिया है कि हमारी राहें साथ चलने के लिए नहीं है। अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों और परिस्थिति को देखते हुए हम अलग हो रहे हैं। मैं दिल से हम दोनों के लिए सुख, शांति और खुशियों की कामना करती हूं। साथ ही आप सभी से इस मुश्किल समय में प्राइवेसी देने का अनुरोध करती है।
जुलाई से लगाए जा रहे थे कयास
बता दें कि जुलाई 2026 पर पृथ्वी और आकृति के अलग होने की खबरें सामने आई थी। इस बात को बल तब और मिला जब आकृति ने इंस्टाग्राम पर धोखे और विश्वासघात से जुड़ा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। हालांकि बात बढ़ने पर उन्होंने ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगा दिया और कहा कि वह पोस्ट उनके मंगेतर के बारे में नहीं थी। लेकिन दो महीने बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।
आकृति अग्रवाल कौन है ?
बता दें कि आकृति अग्रवाल फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3.1 मिलियन फॉलोवर हैं। आकृति ने तेलुगु फिल्म 'त्रिमुखा' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। आकृति पिछले साल 2025 में पृथ्वी के साथ गणेश उत्सव में स्पॉट हुई थी। जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाह थी। मार्च में दोनों ने रिश्ते को ऑफिशियल करते हुए सगाई की थी लेकिन अब दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।


