टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह अपनी वाइफ संग नजर आ रहे हैं। लोग उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। उनका देसी अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।
R Ashwin shared pictures on instagram: रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। लेकिन, पर्सनल लाइफ में वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने रहते हैं। क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिक्रिया लगातार देखने को मिलती रहती है। इंस्टाग्राम पर भी उन्हें एक्टिव देखा जाता है। अश्विन के समर्थकों की कमी नहीं है। भारी संख्या में लोग उन्हें सपोर्ट करते हैं। इसके पीछे की मुख्य वजह क्रिकेट में भारत के लिए बड़ा योगदान देना रहा है। अश्विन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह अपनी बीवी के साथ दिखाई दे रहे हैं। वह तमिलनाडु से आते हैं, ऐसे में उन्होंने साउथ इंडियन पोशाक पहन रखा है। उनके ऊपर यह ड्रेस खूबसूरत लग रहा है।
अश्विन अन्ना के नए पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी
दरअसल, भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे ज्यादा दूसरे टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रविवार को पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में वह अपनी वाइफ के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो के बैकग्राउंड में हरी-भरी खेत दिखाई दे रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वह अपने गांव घूमने गए हों। ब्लू रंग के शर्ट और धोती पहने अश्विन कमाल दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपनी आंखों पर चश्मा भी चढ़ा रखा है, जो कुल लुक दे रहा है। उनकी पत्नी भी साड़ी में भारतीय नारी लग रही हैं। दोनों की जोड़ी लाजवाब दिखाई दे रही है।
आर अश्विन के पोस्ट पर फैंस दे रहे जमकर लाइक्स और कॉमेंट्स
रवि अश्विन के पोस्ट पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट करने में लगे हैं। कोई उन्हें अपना फेवरेट क्रिकेटर मान रहा है, तो कुछ फैंस उनके वापस से मैदान में खेलने के लिए बोल रहे हैं। एक के बाद एक नई प्रतिक्रिया अश्विन की तस्वीरों पर सामने आ रही हैं।
पद्मश्री जीतने वाले आर अश्विन करोड़ों के हैं मालिक, जानें कमाई का मुख्य जरिया
आईपीएल 2025 में CSK के लिए खेलते दिखेंगे अश्विन
आईपीएल 2025 में रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। CSK ने उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपए देखकर अपनी टीम में शामिल किया। अश्विन ने आईपीएल की शुरुआत इसी टीम के साथ की थी। साल 2009 से लेकर 2024 तक उन्होंने पांच टीमों के साथ आईपीएल खेला है। इस दौरान उन्होंने 212 मैचों में 29.82 की औसत से 180 विकेट चटकाए हैं।
'रांची में होता 100वां मैच...' अश्विन के संन्यास पर शास्त्री को आई धोनी की याद














