Rinku-Priya Engagement: टीम इंडिया के खिलाड़ी रिंकू सिंह के सगाई आज सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ हो रही है। लखनऊ के 5 स्टार होटल में VIP मेहमानों का तांता लगा है। सगाई की पहली वीडियो भी आई है।

Rinku Singh And Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो चुकी है। लखनऊ के 5 स्टार होटल द सेंट्रम में दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। रिंकू और प्रिया दोनों मिलकर एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और सगाई के लिए बनाए गए स्टेज पर पहुंचे। उसके बाद रिंकू ने प्रिया को अंगूठी पहनाई। इस दौरान सांसद प्रिया भावुक हो गईं। बाद में उन्हें रिंकू ने संभाला। बाद में दोनों ने प्यार का इजहार भी किया, जो मोमेंट देखने लायक था। दोनों ने कमाल की ड्रेस पहन रखी थी, जो पार्टी में चार चांद लगा रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने एक दूसरे की उंगली में रिंग पहनाई। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्याय राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे। सगाई समारोह में उन्होंने शिरकत करके माहौल को एंजॉयफुल बना दिया। रिंकू इस दौरान क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए। प्रिया का ड्रेस भी देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था। उन्होंने लाइट पिंक कलर की लहंगा चुन्नी पहन रखी थीं। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही थी। हर एक मेहमान की नजर दोनों के ऊपर ही टिकी हुई थीं।

Scroll to load tweet…

रिंकू प्रिया की सगाई में पहुंचे बड़े-बड़े लोग

रिंकू और प्रिया की रिंग्स सेरेमनी के लिए बड़े-बड़े VIP लोग भी आने वाले हैं। अखिलेश यादव सहित समाजवादी पार्टी के 25 सांसद आएंगे। इसके अलावा भी कई अन्य बड़े लोगों की एंट्री होने वाली है। वहीं, कुछ गेस्ट आ भी चुके हैं। दोनों के बीच शादी की खबर भी आ चुकी है। माना जा रहा है कि नवंबर महीने में वो परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। सगाई से पहले रिंकू चोडेर वाली मैय्या के दर्शन करने भी गए थे। इस दौरान रिंकू की बहन और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।

सगाई के लिए सुरक्षा के किए गए विशेष इंतजाम

सगाई के लिए शहर के सबसे बड़े होटल द सेंट्रम को चुना गया था। इस खास ओकेजन के लिए 15 कमरे बुक किए गए, जिसमें 5 रिंकू के दोस्त के लिए था। रिंग्स सेरेमनी के दौरान अखिलेश यादव, डिंपल यादव, प्रिया की सांसद फ्रेंड्स इकरा हसन भी मौजूद रहीं। इस मौके पर को पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। आने वाले 300 मेहमानों को स्पेशल पास दिए गए हैं। उनके पास में बारकोड स्कैनर लगा हुआ है, जिसके जरिए होटल में एंट्री होगी।