सार

Yuzvendra Chahal rumoured girlfriend: यूजवेंद्र चहल और आरजे महवीश के बीच रिलेशनशिप की खबरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रखी है। इसी बीच अब आरजे ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जो फैंस के दिलों में सस्पेंस बना रहा है।

 

RJ Mahvish Reel: IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे यूजी चहल इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और इस बार इसके पीछे की मुख्य वजह पहले उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा नहीं, बल्कि आरजे महवीश हैं। यूजी और महवीश के बीच रिश्ते की खबरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा कर रखी है। फैंस के बीच लगातार दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कई लोगों ने तो उनके रिलेशनशिप में होने की बात भी कह डाली। हाल ही चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान दोनों को भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए स्टेडियम में एक साथ देखा गया था। पहले ही वह यूजी के साथ नजर आ चुकी थीं, जिसके चलते उनके रिश्ते ने आग पकड़ ली। अब इसी बीच आरजे की एक पोस्ट ने इसे हवा दे दी है।

रील्स में आरजे महवीश ने किसके लिए कही ये बड़ी बात?

दरअसल, आरजे महवीश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बीते बुधवार को वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो रील्स में कुछ कहती हुई नजर आ रही हैं। आरजे ने कहा कि "मेरी लाइफ में कोई लड़का आएगा, तो वो बस एक होगा। वही बेस्ट फ्रेंड होगा, वही बॉयफ्रेंड होगा, वही हसबैंड होगा और मेरी जिंदगी सिर्फ उसी के इर्द गिर्द घूमेगी। मुझे फर्जी लोग नहीं चाहिए। भाई मैं कह रही हूं, मेरा वाला काफी है।" उनके पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट्स भी किए हैं। चहल को लेकर भी कई लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

View post on Instagram
 

आरजे महवीश के पोस्ट पर फैंस ने किए धमाकेदार कमेंट्स

आरजे महवीश की रील्स पर एक इंस्टा यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, कि "समझ गए चहल भाई को अपने बेस्ट फ्रेंड बोला था, मुझे लगता है, वही आपके सब कुछ होंगे।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा "यूजी चहल भाई की बात हो रही है।" तीसरे ने कमेंट किया "वही चहल ही होगा।" उसके अलावा भी कई अन्य लोग कमेंटबाजी करने में लगे हुए हैं।

यूजी चहल और धनश्री वर्मा के बीच हो चुका है तलाक

यूजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच हाल ही में तलाक हो चुका है। लंबे समय से दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आ रही थीं, जो अंत में जाकर रिश्ते के टूटने के बाद खत्म हुआ। अब दोनों अपनी जिंदगी में मस्त हो गए हैं। एक तरफ जहां यूजी चहल अपनी आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं, तो वहीं दूसरी ओर उनकी एक्स वाइफ धनश्री अपने कामों में व्यस्त हो चुकी हैं।