MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप रिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ने में दिग्गज बल्लेबाजों के भी छूट जाएंगे पसीने

रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप रिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ने में दिग्गज बल्लेबाजों के भी छूट जाएंगे पसीने

Rohit Sharma ODI World Cup Records: रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। जानिए 2019 और 2023 वर्ल्ड कप में बनाए गए उनके सबसे बड़े रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 18 2026, 01:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड
Image Credit : chat GPT

वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड

रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल और विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक 2015, 2019 और 2023 के तीन वनडे वर्ल्ड कप खेले हैं। इन तीनों सीजन में उन्होंने 28 मैचों में 1,575 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 60.57 और स्ट्राइक रेट 106.9 रहा, जो किसी भी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के लिए शानदार माना जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
2019 वर्ल्ड कप रहा सबसे यादगार
Image Credit : Getty

2019 वर्ल्ड कप रहा सबसे यादगार

रोहित शर्मा के करियर का सबसे बेहतरीन वनडे वर्ल्ड कप 2019 का रहा। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 9 मैचों में 648 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि उन्होंने एक ही वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़ दिए। आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज एक ही वनडे वर्ल्ड कप सीजन में पांच शतक नहीं लगा पाया है। यह रिकॉर्ड आज भी उनके नाम दर्ज है और इसे तोड़ना बेहद मुश्किल माना जाता है।

और पढ़ें- लॉर्ड्स में 'रोको' को रोकना मुश्किल! विराट-रोहित रच सकते हैं इतिहास

34
2023 वर्ल्ड कप में भी दिखाया दम
Image Credit : ANI

2023 वर्ल्ड कप में भी दिखाया दम

2023 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 11 मैचों में 597 रन बनाए और पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी की। इसी वर्ल्ड कप में उन्होंने अपना सातवां वर्ल्ड कप शतक लगाया और सचिन तेंदुलकर के छह शतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 63 गेंदों में शतक लगाया था। वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 7 शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है।

44
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित?
Image Credit : ANI

क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे? रोहित कई बार कह चुके हैं कि उनका लक्ष्य 2027 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना है। हाल के दिनों में उनके संन्यास को लेकर कई अटकलें जरूर लगीं, लेकिन BCCI ने साफ कर दिया है कि फिलहाल उनके वनडे संन्यास पर कोई चर्चा नहीं हुई है। अगर रोहित 2027 वर्ल्ड कप खेलते हैं, तो वह अपने कई रिकॉर्ड और मजबूत कर सकते हैं।

रोहित शर्मा को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने कितने रन बनाए हैं?

रोहित शर्मा ने अब तक 28 मैचों में 1,575 रन बनाए हैं।

2. एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

रोहित शर्मा के नाम एक वर्ल्ड कप (2019) में 5 शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

3. वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक किस बल्लेबाज ने लगाए हैं?

रोहित शर्मा ने 7 वर्ल्ड कप शतक लगाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा हैं।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
लॉर्ड्स में 'रोको' को रोकना मुश्किल! विराट-रोहित रच सकते हैं इतिहास
Recommended image2
Rohit Sharma Retirement Rumours: रोहित शर्मा के भविष्य पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया का बड़ा बयान
Recommended image3
रोहित शर्मा के बाद अब कोहली कोहली पर भी लटकी तलवार? अश्विन ने दे दी बड़ी वॉर्निंग
Recommended image4
क्या लॉर्ड्स में होगा रोहित शर्मा का आखिरी वनडे? माता पिता के लंदन पहुंचने से बढ़ीं चर्चाएं
Recommended image5
Who Won Yesterday’s Cricket Match, IND vs ENG: कल का मैच कौन जीता? क्या जो रूट लगा पाए शतक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved