पुणे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने एक छोटी फैन से मुलाकात की, जिसने विराट कोहली के लिए एक संदेश दिया। रोहित ने बच्ची को आश्वासन दिया कि वो ये संदेश विराट तक ज़रूर पहुंचाएंगे।

पुणे: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कितने सरल स्वभाव के हैं, ये वो बार-बार साबित करते रहे हैं। अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले उन्होंने एक छोटी बच्ची से मुलाकात की। इस दौरान उस प्यारी बच्ची ने रोहित शर्मा के जरिए विराट कोहली को एक खास संदेश भेजा, जिसने सबका ध्यान खींचा। रोहित शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्ची ने रोहित से लिया ऑटोग्राफ लेकन विराट के लिए छोड़ा मैसेज

यहाँ के एमसीए स्टेडियम में रोहित शर्मा प्रैक्टिस सेशन खत्म करके पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तभी एक छोटी बच्ची ने उनसे ऑटोग्राफ माँगा। रोहित शर्मा ने कहा, “यहीं रुको, मैं आता हूँ।” फिर उन्होंने बच्ची को ऑटोग्राफ दिया। इसके बदले में बच्ची ने कहा, “शुक्रिया, विराट कोहली को बताना कि उनकी बहुत बड़ी फैन उनसे मिलने आई थी।” इस पर रोहित शर्मा मुस्कुराते हुए बोले, “मैं कोहली को बता दूँगा।” ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखें ये प्यारा वीडियो:

Scroll to load tweet…

क्रिकेट की बात करें तो, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मेहमान न्यूजीलैंड ने जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बेंगलुरु में हुए पहले टेस्ट मैच में कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। अब सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया पर दूसरा टेस्ट मैच जीतने का दबाव है।

गर्दन में दर्द की समस्या के कारण बेंगलुरु टेस्ट मैच से बाहर रहे शुभमन गिल अब पूरी तरह फिट हैं और 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। शुभमन गिल के टीम में शामिल होने पर किस खिलाड़ी को बाहर बैठना होगा, ये देखना होगा।