IPL 2026 में आज 10 अप्रैल को RCB vs RR का मुकाबला होना है। दोनों ही टीमें अच्छी फॉर्म में हैं। RCB का मजबूत मिडिल ऑर्डर और RR की विस्फोटक ओपनिंग इस मैच को रोमांचक बनाती है। कोहली vs संदीप और टिम डेविड vs ध्रुव जुरेल की टक्कर मैच का मुख्य आकर्षण होगी।
RCB vs RR Match Today IPL 2026: आईपीएल 2026 के 16वें मैच में आज 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबर्दस्त टक्कर होनेवाली है। राजस्थान रॉयल्स की ओपनिंग जोड़ी वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक जोड़ी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कोहली ब्रिगेड आखिर कैसे रोकेगी, ये देखना बेहद दिलचस्प होगा। इस सीजन में जायसवाल और सूर्यवंशी पावरप्ले में अभी तक आउट नहीं हुए हैं। उन्होंने 74, 69 और 59 रन की शानदार शुरुआत दी है, जिससे टीम को मजबूत बेस मिला है।
RR vs RCB: मिडिल ऑर्डर बना बड़ा अंतर
दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा फर्क उनके मिडिल ऑर्डर में दिखता है। RCB का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत है, जिसमें टिम डेविड और रजत पाटीदार डेथ ओवर्स में लगातार छक्के लगा रहे हैं। वहीं RR का मध्य क्रम अभी तक ज्यादा सामने नहीं आया है, क्योंकि ओपनर्स ने ही मैच खत्म कर दिए हैं। जायसवाल और सूर्यवंशी लगातार तीन मैचों में 50+ की ओपनिंग साझेदारी कर चुके हैं, जिससे रियान पराग को कम ही मौके मिले हैं।
डेथ ओवर्स में धमाका: डेविड vs जुरेल
IPL 2025 की शुरुआत से अब तक डेथ ओवर्स (17-20) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में टिम डेविड सबसे आगे हैं, जिन्होंने 19 छक्के लगाए हैं। वहीं जुरेल ने 13 छक्के लगाए हैं, लेकिन अब उनकी भूमिका बदलकर नंबर 3 पर आ गई है।
कोहली vs संदीप शर्मा: पावरप्ले की टक्कर
संदीप शर्मा का रिकॉर्ड कोहली के खिलाफ मजबूत रहा है। उन्होंने 18 पारियों में कोहली को 7 बार आउट किया है। हालांकि, कोहली ने उनके खिलाफ 150 के स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए हैं। पावरप्ले में इन दोनों के बीच टक्कर देखना दिलचस्प होगा।
RCB vs RR: पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट
गुवाहाटी के बरसापार स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन है। उछाल समान है और शॉट खेलने में आसानी है। इसी पिच पर राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में मुंबई के खिलाफ 11 ओवर में 150 रन बनाए थे। मौसम भी साफ रहने की उम्मीद है, जिससे यहां हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।
संभावित प्लेइंग XI: राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल
वैभव सूर्यवंशी
ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
रियान पराग (कप्तान)
शिमरॉन हेटमायर
डोनोवन फरेरा
रवींद्र जडेजा
जोफ्रा आर्चर
संदीप शर्मा
नांद्रे बर्गर
तुषार देशपांडे
रवि बिश्नोई
संभावित प्लेइंग XI: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
विराट कोहली
फिल सॉल्ट
देवदत्त पडिक्कल
रजत पाटीदार (कप्तान)
टिम डेविड
जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
रोमारियो शेफर्ड
क्रुणाल पांड्या
भुवनेश्वर कुमार
जैकब डफी
अभिनंदन सिंह
सुयश शर्मा


