MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • RR vs SRH: जयपुर की पिच का वो 64% वाला रिकॉर्ड, जिसने राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की नींद उड़ाई!

RR vs SRH: जयपुर की पिच का वो 64% वाला रिकॉर्ड, जिसने राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की नींद उड़ाई!

RR vs SRH Match Preview: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से जब राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीमें आमने-सामने होंगी, तो लड़ाई सिर्फ बल्ले और गेंद की नहीं होगी, बल्कि उस आंकड़े से होगी, जो टॉस के वक्त ही मैच का रिजल्ट तय कर सकता है।

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 25 2026, 04:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : X@IPL

SRH vs RR: टॉस जीतते ही आधा मैच मुट्ठी में!

जयपुर के इस मैदान पर अब तक 64 आईपीएल मैच हुए हैं और आंकड़े चौंकाने वाले हैं। यहां 64% मैच उन टीमों ने जीते हैं, जिन्होंने बाद में बल्लेबाजी (Chasing) की है। यानी पहले बॉलिंग करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहता है। शाम का मैच होने की वजह से ओस (Dew) फैक्टर भी देखने को मिल सकता है, जिससे बाद में बॉलिंग करना मुश्किल हो जाएगा। इसीलिए दोनों कप्तानों का टॉस के बाद फैसला बेहद अहम हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : X/@CricCrazyJohns

राजस्थान रॉयल्स के पास हिसाब चुकाने का मौका

13 अप्रैल की वो तारीख राजस्थान के फैंस भूले नहीं होंगे, जब हैदराबाद ने उन्हें 57 रनों से करारी शिकस्त दी थी। राजस्थान की टीम आज अपने दूसरे होम ग्राउंड पर उस हार का हिसाब चुकता करने उतरेगी। हालांकि, रिकॉर्ड देखें तो हैदराबाद हमेशा राजस्थान पर भारी रही है। दोनों के बीच हुए 22 मैचों में से 13 बार बाजी हैदराबाद ने मारी है।

Related Articles

Related image1
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के लड़के ने IPL में मचाया तहलका, तोड़ा मैक्सवेल का धांसू रिकॉर्ड!
Related image2
Sanju Samson ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, यह कारनामा करने वाला पहला खिलाड़ी बना CSK का यह हीरो!
35
Image Credit : X@IPL

RR vs SRH Match: इन 4 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

वैभव सूर्यवंशी: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर हर किसी की नजर है। उनका इस सीजन 220.86 का तूफानी स्ट्राइक रेट यह बताने के लिए काफी है कि वे गेंदबाजों के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकते हैं।

जोफ्रा आर्चर: गेंदबाजी में राजस्थान की पूरी उम्मीदें जोफ्रा आर्चर पर टिकी हैं, जो अपनी 150+ की रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दे रहे हैं।

अभिषेक शर्मा: सनराइजर्स हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा हैं, जो अब तक 323 रन कूट चुके हैं। अभिषेक जिस लय में खेल रहे हैं, उन्हें रोकना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी चुनौती होगी।

ईशान मलिंगा: गेंदबाजी की बात करें तो हैदराबाद के ईशान मलिंगा कहर बरपा रहे हैं। पर्पल कैप की रेस में शामिल मलिंगा अब तक 12 विकेट झटक चुके हैं और आज उनकी घातक यॉर्कर देखने लायक होगी।

45
Image Credit : X@IPL

RR Playing 11: कैसी होगी राजस्थान रॉयल्स की टीम

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और शुभम दुबे।

55
Image Credit : ANI

SRH Playing 11: कैसी होगी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, लियम लिविंग्सटन, प्रफुल्ल हिंगे।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
क्रिकेट समाचार
खेल समाचार
अभिषेक शर्मा
आईपीएल
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
टीम इंडिया के नए T20I कप्तान बने श्रेयस अय्यर, सोशल मीडिया पर मीम्स की सुनामी
Recommended image2
आयरलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की सेना में कौन-कौन?
Recommended image3
भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच: WTC में नहीं गिना जाएगा, फिर भी भारत के लिए क्यों है सबसे अहम मैच?
Recommended image4
पिता ने कर्ज लेकर बनवाई थी पिच, अब बेटे ने पहन ली टीम इंडिया की टेस्ट कैप; जानिए कौन हैं मानव सुथार
Recommended image5
KL Rahul Unsold: राहुल के नाम पर नहीं लगी एक भी बोली, महाराजा ट्रॉफी ऑक्शन में क्या हुआ ऐसा?
Related Stories
Recommended image1
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के लड़के ने IPL में मचाया तहलका, तोड़ा मैक्सवेल का धांसू रिकॉर्ड!
Recommended image2
Sanju Samson ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, यह कारनामा करने वाला पहला खिलाड़ी बना CSK का यह हीरो!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved