MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • Abhishek Sharma vs Shubman Gill: संपत्ति के मामले में कौन किसपर भारी?

Abhishek Sharma vs Shubman Gill: संपत्ति के मामले में कौन किसपर भारी?

Abhishek Sharma vs Shubman Gill: अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल इस समय दुनिया के स्टार खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। मैदान पर दोनों का बल्ला खूब गरज रहा है। गिल वनडे-टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान भी हैं। दोनों खिलाड़ियों की कमाई भी बढ़ चुकी है। 

2 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Dec 19 2025, 07:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
टी20 में अभिषेक शर्मा का जलवा
Image Credit : AFP

टी20 में अभिषेक शर्मा का जलवा

T20 क्रिकेट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। इस फॉर्मेट में वह दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज भी बने हुए हैं। एक के बाद एक करके बड़े रिकॉर्ड तोड़े जा रहे हैं। वही साल 2025 में उन्होंने तीन T20 शतक भी लगा दिया है।

26
शुभमन गिल भी मचा रहे धमाल
Image Credit : AFP

शुभमन गिल भी मचा रहे धमाल

वहीं, दूसरी ओर वनडे और टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल भी बल्ले से खूब धमाल मचा रहे हैं। भले ही T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चल रहा है, लेकिन टेस्ट और वनडे में रनों की बरसात कर रहे हैं। उनके नाम भी एक के बाद एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज होता जा रहा है।

36
अभिषेक की फैन फॉलोइंग
Image Credit : insta/abhisheksharma_4

अभिषेक की फैन फॉलोइंग

बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक तरफ जहां क्रिकेट के मैदान पर बल्ले से तहलका मचा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर बाहरी दुनिया में भी लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं। उनके खेल के दीवाने लाखों हो चुके हैं। जिस अंदाज में वह बल्लेबाजी करते हैं उनकी फैन फॉलोइंग उसके लिए काफी अधिक बढ़ चुकी है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 7.8 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

46
गिल की फैन फॉलोइंग
Image Credit : insta/shubmangill

गिल की फैन फॉलोइंग

इसके अलावा शुभमन गिल की फैन फॉलोइंग भी अभिषेक शर्मा से कुछ कम नहीं है। यह खिलाड़ी बल्ले से तो रन बनाता है, वहीं अपने शानदार लुक्स से भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। देश और दुनिया में गिल के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनके ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18.4 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

56
अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ
Image Credit : insta/abhisheksharma_4

अभिषेक शर्मा की नेटवर्थ

कमाई के मैदान में भी अभिषेक शर्मा कुछ पीछे नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो साल 2025 तक उनकी नेटवर्थ 12 से 18 करोड़ रुपए के बीच है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया क्रिकेट है। वह बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (ग्रेड सी), आईपीएल (SRH) और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए विज्ञापन करते हैं।

66
शुभमन गिल की नेटवर्थ
Image Credit : insta/shubmangill

शुभमन गिल की नेटवर्थ

दूसरी ओर शुभमन गिल भी कमाई के मामले में अभिषेक शर्मा से पीछे नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2025 में उनकी संपत्ति 32 से 34 करोड़ रुपए के बीच है। आईपीएल में वह गुजरात टाइटंस के कप्तान है, जिसके लिए उन्हें 16.5 करोड़ रुपए सैलरी दी जाती है। बीसीसीआई के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड ए में हैं, जिसके लिए सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाते हैं।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
अभिषेक शर्मा
शुभमन गिल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, Ind vs Eng: कल का मैच कौन जीता, U-19 Result भारत vs इंग्लैंड
Recommended image2
U-19 World Cup Winner (1988-2026): 38 साल में कौन कितने बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image3
Ind vs Eng: भारत अंडर-19 में छठी बार वर्ल्ड चैम्पियन, वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़े फिरंगी
Recommended image4
वैभव सूर्यवंशी ने 1 मैच में बना डाले 5 भयानक रिकॉर्ड, जीवन में नहीं देखी होगी ऐसी खूंखार बल्लेबाजी
Recommended image5
U19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने बनाया रनों का पहाड़, वैभव के साथ इन 5 क्रिकेटर्स ने किया धुंआ-धुंआ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved