SRH vs RR Eliminator Live: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के आज के मैच को 'करो या मरो' वाला क्यों कहा जा रहा है? यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कहां खेला जाएगा? आप इसे मोबाइल और टीवी पर बिल्कुल फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं? 

SRH vs RR Eliminator Free Live Streaming: IPL 2026 में आज रात 'करो या मरो' का मुकाबला होना जा रहा है। आज 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। जो भी टीम आज हारेगी, उसका बैग पैक हो जाएगा और वह सीधे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं, आज का मैच जीतने वाली टीम का सफर जारी रहेगा और वह फाइनल का टिकट पक्का करने के लिए 29 मई को 'क्वालिफायर 2' में गुजरात टाइटंस (GT) से भिड़ेगी। दोनों ही टीमें पहले एक-एक बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं, इसलिए कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहेगा। अगर आप भी इस ब्लॉकबस्टर नॉकआउट मैच का एक भी ओवर मिस नहीं करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि इसे अपने मोबाइल और टीवी पर बिल्कुल फ्री में कैसे लाइव देख सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

RR vs SRH: मैच कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा?

तारीख और दिन: 27 मई 2026, बुधवार

टॉस का समय: शाम ठीक 07:00 बजे दोनों कप्तान मैदान पर होंगे।

मैच शुरू होने का समय: पहली गेंद शाम 07:30 बजे फेंकी जाएगी।

मैच कहां हो रहा है: यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में बने महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

SRH vs RR Live Streaming App: मोबाइल पर फ्री में कैसे देखें लाइव मैच?

अगर आप घर से बाहर हैं, ऑफिस में हैं या सफर कर रहे हैं, तो अपने स्मार्टफोन पर मैच देख सकते हैं। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर की जा रही है। आप अपने मोबाइल या टैबलेट पर जियोहॉटस्टार ऐप या उनकी वेबसाइट पर जाकर इस नॉकआउट मुकाबले का बिल्कुल मुफ्त लुत्फ उठा सकते हैं। बस अपना इंटरनेट डेटा ऑन रखिए और मैच का मजा लीजिए।

SRH vs RR Live Broadcast Channels: टीवी पर कहां आएगा सीधा प्रसारण?

अगर आप अपनी पूरी फैमिली के साथ बड़ी स्क्रीन पर कड़क कमेंट्री और हाई-डेफिनिशन (HD) विजुअल्स के साथ मैच देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर हिंदी, इंग्लिश और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में मैच का आंखों देखा हाल सुन सकते हैं।