Devisha Shetty Haircut: भारतीय क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की वाइफ इन दिनों अपने लुक ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में वो फेमस हेयर स्टाइलिस्ट सनी हेयरपोर्ट के पास हेयर कट कराने पहुंची।
Suryakumar Yadav Wife Look: हमारे देश में भारतीय क्रिकेटरों को जितनी पॉपुलैरिटी, प्यार और सम्मान मिलता है उतनी ही लाइमलाइट उनके फैमिली मेंबर्स, वाइफ और गर्लफ्रेंड को भी दी जाती है। इसी तरह से भारतीय टीम के प्लेयर और मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनकी वाइफ देविशा शेट्टी फेमस हेयर स्टाइलिस्ट सनी हेयरपोर्ट के पास पहुंची और ट्रेंडी हेयरकट कराया। आइए आपको दिखाते हैं उनका ये वायरल वीडियो...
देविशा शेट्टी का लुक ट्रांसफॉर्मेशन (Sunny Hairport celebrity stylist)
इंस्टाग्राम पर sunnyhairport नाम से बने पेज पर फेमस हेयर स्टाइलिस्ट सनी ने सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में देविशा ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी नजर आ रही है और अपने हेयर ट्रांसफॉर्मेशन करवाने के लिए सनी के पास पहुंची, जहां पर उन्होंने एक ट्रेंडी सा लेयर हेयरकट उन्हें दिया। इसमें देविशा का लुक क्लासी लग रहा है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं। बता दें कि सनी पोर्ट की मुंबई दिल्ली में हेयर सैलून ब्रांच है, उनसे हेयरकट कराने के लिए कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी जाते हैं।
और पढे़ं- कितने अमीर हैं क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव? जानें कहां-कहां से करते हैं कमाई
सूर्या की क्वीन... देखिए सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी की फोटो
स्टाइल आइकन हैं देविशा शेट्टी (Devisha Shetty viral video)
देविशा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अक्सर वो अपनी स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। देविशा ने 2016 में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव से शादी की थी। वह एक सोशल वर्कर और डांसर हैं। अक्सर अपने हस्बैंड को आईपीएल या इंटरनेशनल मैच में सपोर्ट करती नजर आती हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव की बात की जाए तो वो एशिया कप 2025 में भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं।
