- Home
- Sports
- Cricket
- वो 4 बड़ी ताकत जो टीम इंडिया को बनाएगी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन, पहला ही सबसे खतरनाक...!
वो 4 बड़ी ताकत जो टीम इंडिया को बनाएगी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन, पहला ही सबसे खतरनाक...!
T20 World Cup 2026: आईसीसी T20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया एक बार फिर ट्रॉफी को डिफेंड करने की इरादे से उतरने वाली है। 15 सदस्य खिलाड़ियों का ऐलान भी हो चुका है। भारत फेवरेट माना जा रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत
7 फरवरी से आईसीसी मेंस टी20i वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कई टीमों का स्क्वॉड भी अनाउंस हो गया है, जिसमें टीम इंडिया का नाम भी शामिल है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम उतरने जा रही है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत फिर फेवरेट माना जा रहा है।
क्यों फेवरेट है भारत?
भारतीय टीम एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए प्रबल दावेदार मानी जा रही है। 2024 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया का परफॉर्मेंस लाजबाव रहा है। विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबला जीतने वाली टीम भी है। यहां हम आपको 49 सबसे बड़े वजहों के बारे में बताएंगे, जिसके चलते टीम इंडिया ट्रॉफी को डिफेंड कर सकती है।
टॉप ऑर्डर में फायरपावर
टीम इंडिया के पास इस समय टॉप ऑर्डर में सबसे जबरदस्त फायर पावर मौजूद है। इसमें सबसे पहला नाम अभिषेक शर्मा का आता है, जिन्होंने साल 2025 में बल्ले से जमकर तांडव मचाया। पूरे 12 महीने में उनके बल्ले से कुल 54 T20 इंटरनेशनल छक्के निकले। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट 188.02 है। शुरुआती 6 ओवर खेलने के बाद ही यह मुकाबला को पूरी तरह भारत की ओर मोड़ने की क्षमता रखते हैं।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी
रोहित शर्मा के जाने के बाद टीम इंडिया की T20 कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में दी गई। सूर्या ने इस फॉर्मेट को अपना नाम किया और सबसे ज्यादा विनिंग परसेंटेज 2025 में रखा। वो फिलहाल विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा विनिंग परसेंटेज रखने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को 86.2% जीत मिली है। इस आंकड़े से अंदाजा लगा सकते हैं, कि उनका डोमिनेंस किस तरह से इस फॉर्मेट में रहा है।
मिडिल ऑर्डर एक्शन में
वहीं, भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर भी विश्व क्रिकेट में सबसे खतरनाक है। T20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के पास तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज हैं, जो मुश्किल परिस्थिति से भी मुकाबला निकालने की काबिलियत रखते हैं। भारत में T20 में दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट में औसत रखने वाले बल्लेबाज तिलक हैं। उनका औसत 68.00 है। एशिया कप 2025 के फाइनल में अकेले ही पूरे पाकिस्तान की टीम पर भारी पड़ गए थे।
स्पिन का जादू
भारतीय टीम के पास इस समय सबसे खतरनाक स्पिन गेंदबाज हैं, जिनका नाम वरुण चक्रवर्ती है। वरुण 2025 में T20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने पूरे साल 36 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। ऊपर से भारत को अपने होम ग्राउंड पर ही मुकाबले खेलने हैं, जिसने चेन्नई जैसी पिचों पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। वरुण का सामना करना बड़े-बड़े बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल है।