टी 20 विश्वकप का खुमार इस कदर छाया हुआ है कि एक पिता ने इंडिया इंग्लैंड के सेमी फाइनल मैच के दौरान बेटी के शादी का प्रपोजल आने पर बाद में बात करने की बात कही। लड़के का हाई पैकेज भी उसका ध्यान नहीं भटका सका।  

क्रिकेट। टी 20 विश्वकप का फीवर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। क्या युवा, बच्चे-बुजुर्ग सभी विश्वकप के मुकाबलों को लेकर काफी रोमांचित हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच सेमी फाइनल मैच के दौरान एक पिता ने बेटी के शादी के प्रपोजल तक में दिलचस्पी नहीं ली और लड़के से कहा कि इस बारे में वह बाद में बात करेंगे। लड़के ने अपना हाई सैलरी पैकेज भी बताया लेकिन पिता ने कहा कि भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच के बाद आराम से बात करेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

70 लाख का पैकेज भी नहीं भटका सका ध्यान
बेंग्लुरू के एक पिता पर टी 20 विश्वकप का फीवर इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा था कि उसने बेटी के रिश्ते के लिए आय़ा एक शानदार ऑफर को भी सीरियली नहीं लिया। उन्होंने फोन पर आए शादी के प्रपोजल मैसेज पर इंडिया और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच के बाद बात करने को कहा। लड़के ने अपना राहुल बताया और ये भी बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और उसका सैलरी पैकेज 70 लाख पर एनम है, लेकिन इसके बाद भी लड़की के पिता का मैच से ध्यान नहीं हटा। उन्होंने मैसेज किया कि मैच के बाद बात करते हैं।

सोशल मीडिया पर चैट वायरल
भारत में क्रिकेट के प्रति ऐसा दीवानापन सभी को हैरान करने वाला है। पिता के लिए बेटी की शादी काफी अहम मुद्दा होता है लेकिन यहां टी20 विश्वकप फीवर के दौरान छोटी से व्हाट्सऐप चैट वायरल होती जा रही है। सोशल मीडिया यूजर इस चैट पर फनी कमेंट भी कर रहे हैं। 

Scroll to load tweet…