MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • T20 World Cup में शतक ठोकने वाले टॉप-5 डेंजरस बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ 1 भारतीय

T20 World Cup में शतक ठोकने वाले टॉप-5 डेंजरस बल्लेबाज, लिस्ट में सिर्फ 1 भारतीय

T20 World Cup Hundred: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका इसकी मेजबानी कर रहा है। अब तक इस टूर्नामेंट में कई धाकड़ बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने शतक ठोका है। हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 29 2026, 06:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
Image Credit : Getty

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

सूची में सबसे पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के सबसे डेंजरस बल्लेबाज कहे जाने वाले क्रिस गेल का नाम आता है। दुनिया के सबसे खूंखार बल्लेबाजों में शुमार गेल ने 11 सितंबर 2007 यानी पहले टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में ही शतक ठोका था। जोहांसबर्ग के मैदान पर उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 57 गेंद पर 117 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। उनके बल्ले से सात चौके और 10 गगनचुंबी छक्के भी निकले थे। वह इतिहास के सबसे पहले शतकवीर भी हैं।

25
सुरेश रैना (भारत)
Image Credit : Getty

सुरेश रैना (भारत)

T20 वर्ल्ड कप में शतक ठोकने वाले टॉप फाइव बल्लेबाजों की लिस्ट में जो एकमात्र भारतीय हैं, उनका नाम सुरेश रैना है। 2 मई 2010 को उन्होंने ग्रॉस इसलेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 60 गेंद पर 101 रनों की तूफानी पारी खेल कर विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया था। वह T20 के इतिहास में भारत के लिए पहले शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। उसे शतक के दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और पांच छक्के निकले थे। रैना ने 168.33 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

35
महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
Image Credit : Getty

महेला जयवर्धने (श्रीलंका)

लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के बल्लेबाज महेला जयवर्धने का नाम आता है, जिन्होंने 3 मई 2010 को प्रोविडेंस में जिम्बाब्वे के खिलाफ 64 बॉल में 100 रनों की पारी खेली थी। उस मुकाबले में उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले थे। उन्होंने 156.25 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वो 80 मिनट तक क्रीज पर खड़े रहे और सामने वाले गेंदबाजों की हवा निकाल दी। श्रीलंका टीम की ओर से वह सबसे पहले T20 में शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने थे।

45
ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
Image Credit : Getty

ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)

T20 वर्ल्ड कप में शतक ठोकने वाले बल्लेबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम का नाम चौथे नंबर पर आता है। 21 सितंबर 2012 को उन्होंने पालेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रनों की तूफानी पारी खेली थी। सिर्फ 58 गेंद का सामना करते हुए उन्होंने अपने बल्ले से 11 चौके और 7 छक्के मारे थे। उन्होंने 212.02 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। उसे मुकाबले में उन्होंने बांग्लादेश के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थी।

55
एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)
Image Credit : Getty

एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)

इस सूची में पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्थ का नाम आता है। 27 मार्च 2014 को उन्होंने चट्टागोंग में श्रीलंका के खिलाफ 116 रनों की लाजवाब नाबाद पारी खेली थी। सिर्फ 64 गेंद पर उन्होंने बल्ले से ऐसा धमाल मचाया था, कि सामने वाली टीम की बत्ती गुल हो गई थी। उसे मुकाबले में उनके बल्ले से 11 चौक और 6 छक्के निकले थे, जबकि 181.65 के स्ट्राइक रेट से पिटाई की थी। उनकी पारी आज भी इंग्लैंड में याद की जाती है।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
T20 वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
शादाब बेटा! शाहिद अफरीदी ने अपने ही क्रिकेटर को किस बात पर लताड़ा-WATCH
Recommended image2
Hardik Pandya: वर्ल्ड कप के बीच लोगों को पसंद नहीं आई हार्दिक पंड्या की ये तस्वीर-जानें क्यों...
Recommended image3
Who Won Yesterday’s Cricket Match, ZIM vs SL T20 World Cup Result: कल का मैच कौन जीता? जिम्बाब्बे बनाम श्रीलंका
Recommended image4
ZIM vs SL: ऑस्ट्रेलिया के बाद जिम्बाब्बे ने लगा दी श्रीलंका की 'लंका', T20 वर्ल्ड कप में SHOCKING उलटफेर
Recommended image5
पाक क्रिकेटर ने की दूसरी शादी, नाराज पूर्व पत्नी ने लीक कर दिया खतरनाक प्राइवेट चैट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved