SA vs AUS WTC Final: तेंबा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक छक्का लगाया और रोहित शर्मा के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उनके अलावा पैट कमिंस ने भी नया कीर्तिमान बनाया है। 

Temba Bavuma Sixes in WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 36 रनों का योगदान दिया। एक तरफ जहां सभी बल्लेबाज पवेलियन जा रहे थे, तो वहीं बावुमा ने एक छोर से संघर्षपूर्ण पारी खेली। वो भी अपने टीम को बढ़त नहीं दिला और पैट कमिंस की गेंद पर शॉट मारने के क्रम में लाबुशेन के हाथों में कैच थमा बैठे। हालांकि, उनकी छोटी सी पारी ने कुछ समय तक टीम को राहत दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा की पारी की ओर नजर डालें, तो उन्होंने 84 गेंदों पर 36 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक छक्का भी जड़ा। उस छक्के ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बावुमा ने एक छक्का लगाया और नया कीर्तिमान बना डाला। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

तेंबा बावुमा ने रोहित शर्मा की कर डाली बराबरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल में 36 रनों की पारी खेलने वाले तेंबा बावुमा ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 1 छक्के लगाए। इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने डब्ल्यूटीसी के फाइनल में छक्का लगाया था। पहली इनिंग में डेविड बेडिंघम के साथ 64 रनों की साझेदारी भी की। 40वें ओवर में वो जब आउट हुए।

तेंबा को आउट करके पैट कमिंस ने भी रचा नया इतिहास

तेंबा बावुमा के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने इतिहास रचा है। वो अब क्रिकेट के इतिहास के पहले कप्तान बने हैं, जिन्होंने विरोधी टीम के कप्तानों को सबसे ज्यादा आउट किया है। तेंबा को आउट करने के बाद उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया। बतौर कप्तान उन्होंने अब तक 19 विरोधी कप्तानों का शिकार किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिची बेनाउड़ को पीछे छोड़ दिया।