MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IPL 2025 में 'राजधानी एक्सप्रेस' से भी तेज भागने वाले 5 बल्लेबाज

IPL 2025 में 'राजधानी एक्सप्रेस' से भी तेज भागने वाले 5 बल्लेबाज

IPL 2025 का डंका दोबारा से बजने जा रहा है। 17 मई से इसकी शुरुआत हो जाएगी और क्रिकेट फैंस को अपने फेवरेट खिलाड़ियों को देखने का मौका मिलेगा। इस सीजन कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिनका स्ट्राइक रेट 'राजधानी एक्सप्रेस' की गति से भी ज्यादा है। 

2 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : May 15 2025, 11:03 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
IPL 2025 में फिर से मचेगा शोर
Image Credit : ANI

IPL 2025 में फिर से मचेगा शोर

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन दोबारा से शुरू होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण इसे बीच में ही स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब फटाफट क्रिकेट का रोमांच फैंस दोबारा से ले पाएंगे। 17 मई से इसकी शुरुआत होगी और 3 जून को फाइनल खेला जाएगा।

27
5 बल्लेबाजों की 'राजधानी एक्सप्रेस' जैसी रफ्तार
Image Credit : ANI

5 बल्लेबाजों की 'राजधानी एक्सप्रेस' जैसी रफ्तार

इस सीजन में अब भी कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जो राजधानी एक्सप्रेस की गति से भी तेज बल्ले से रन बना कर हैं। ऐसे में दोबारा से आईपीएल शूरू होते ही फैंस की नजरें इनपर होने वाली है। आईए हम उन्हीं में से 5 धाकड़ बल्लेबाज के बारे में बताते हैं।

Related Articles

Related image1
IPL 2025 Playoff Race: 3 टीमें बाहर, जानें बाकी 7 टीमों का पूरा हाल
Related image2
RCB को बड़ा झटका! प्लेऑफ से पहले बाहर हुआ स्टार प्लेयर
37
5. रियान पराग (RR)
Image Credit : ANI

5. रियान पराग (RR)

राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की रेस में अब आगे नहीं बढ़ सकती है। लेकिन, उनके कप्तान रियान पराग ने बल्ले से सनसनी मचा रखी है। पराग ने 170.58 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। अब तक उनके बल्ले से कुल 377 रन निकल चुके हैं। केकेआर के खिलाफ मैच में तो उन्होंने 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ दिए थे।

47
4. अभिषेक शर्मा (SRH)
Image Credit : ANI

4. अभिषेक शर्मा (SRH)

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। लेकिन, उनके धुंआधार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्ट्राइक रेट के मामले में यह खिलाड़ी चौथे नंबर पर है। अभिषेक ने 180.45 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। यही कारण है, कि उनके बल्ले से 11 पारियों में 314 रन निकले हैं।

57
3. श्रेयस अय्यर (PBKS)
Image Credit : ANI

3. श्रेयस अय्यर (PBKS)

IPL 2025 में जिस तरह से पंजाब किंग्स राजधानी एक्सप्रेस की तरह भाग रही है, ठीक उसी रफ्तार से उनके कप्तान श्रेयस अय्यर भी रेस में हैं। अय्यर का इस सीजन अब तक स्ट्राइक रेट 180.80 का रहा है। उनके बल्ले से 405 रन निकल चुके हैं। वहीं 27 छक्के भी जड़ चुके हैं।

67
2. प्रियांश आर्य (PBKS)
Image Credit : ANI

2. प्रियांश आर्य (PBKS)

भारत के उभरते युवा सितारों में से एक प्रियांश आर्य ने अपनी बल्लेबाजी से विरोधियों को नाक में दम कर रखा है। इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 192.77 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। पंजाब किंग्स के लिए खेल रहा यह खिलाड़ी 347 रन बना चुका है।

77
1. निकोलस पूरन (LSG)
Image Credit : ANI

1. निकोलस पूरन (LSG)

लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेल रहे निकोलस पूरन ने सामने वाली गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रखी है। शुरुआती मुकाबलों में उनका बल्ला जमकर गरजा। उनका स्ट्राइक रेट इस सीजन सबसे ज्यादा 200.98 है। 200+ स्ट्राइक रेट वाले वो एकमात्र बल्लेबाज इस साल हैं। उन्होंने 410 रन भी बनाए हैं।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ENG vs PAK: पाकिस्तान के लिए डबल टेंशन! इंग्लैंड सामने, बारिश फिर छीन सकती है 2 अंक
Recommended image2
India Semi Final Alert: क्या टूट जाएगा भारत का सेमीफाइनल सपना? वेस्टइंडीज की बड़ी जीत के बाद अब सिर्फ 2 ऑप्शन!
Recommended image3
Who Won Yesterday’s Cricket Match, WI Vs ZIM: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे
Recommended image4
गौतम गंभीर ने अभिषेक शर्मा से क्या कहा? देखिए साउथ अफ्रीका से हार के बाद का Video
Recommended image5
WI vs ZIM: आज तय होगा भारत सेमीफाइनल खेलेगा या बैग पैक करना पड़ेगा?
Related Stories
Recommended image1
IPL 2025 Playoff Race: 3 टीमें बाहर, जानें बाकी 7 टीमों का पूरा हाल
Recommended image2
RCB को बड़ा झटका! प्लेऑफ से पहले बाहर हुआ स्टार प्लेयर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved