MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • पहली बार वर्ल्ड कप में बेटी को देखने के लिए मां ने खरीदा इन्वर्टर, कभी दूध बेचकर पूरा किया था सपना

पहली बार वर्ल्ड कप में बेटी को देखने के लिए मां ने खरीदा इन्वर्टर, कभी दूध बेचकर पूरा किया था सपना

स्पोर्ट्स डेस्क : रविवार की शाम अंडर-19 महिला t20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इस मैच में यूपी के उन्नाव की बेटी भी पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही है। ऐसे में उनकी मां ने बेटी का मैच देखने के लिए इनवर्टर खरीद लिया।

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jan 29 2023, 03:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : google

पूरे देश की निगाहें इस समय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम पर टिकी हुई है, जो इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर है। रविवार, 29 जनवरी को होने वाले महा मुकाबले में भारत की बेटियां इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 महिला t20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलेंगी। 

27
Image Credit : google

इस फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली अर्चना देवी भी पहली बार वूमेन वर्ल्ड कप का मुकाबला खेलने वाली है। अर्चना उन्नाव के रतई गांव की रहने वाली हैं। यहां पर बिजली का कोई भरोसा नहीं है और उनकी मां इस मैच का एक भी पल छोड़ना नहीं चाहती, इसलिए उन्होंने भारत और इंग्लैंड मैच से पहले इनवर्टर खरीद लिया।

37
Image Credit : google

यह मैच अर्चना देवी और उनके परिवार के लिए इसलिए भी बहुत खास है, क्योंकि उनका क्रिकेटर बनने का सपना संघर्षों से पूरा हुआ है। 2007 में बहुत कम उम्र में ही उनके पिता का निधन हो गया। इतना ही नहीं 6 साल पहले अर्चना के भाई को सांप ने काट लिया था, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

47
Image Credit : google

अर्चना देवी की मां सावित्री देवी ने बेटी को क्रिकेट में आगे बढ़ाने के लिए दूसरों के खेतों में काम किया, दूध बेचा और पैसे जोड़कर बेटी को हॉस्टल भेजा ताकि वह उनका नाम रोशन कर सकें।

57
Image Credit : google

अर्चना देवी उन्नाव के ही कस्तूरबा गांधी स्कूल में पढ़ती थी। इस दौरान जब एक दौड़ का आयोजन हुआ तो वह दूसरे स्थान पर आईं। उनकी स्पीड को देखकर स्पोर्ट्स टीचर पूनम गुप्ता ने अर्चना को कानपुर ले जाने का फैसला किया और उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

67
Image Credit : google

अर्चना के घर की हालत इतनी खराब थी कि वह क्रिकेट किट तो दूर बल्ला खरीद पाने में भी सक्षम नहीं थी। इसके बाद कानपुर क्रिकेट संघ के पूर्व चेयरमैन संजय कपूर, लखनऊ के बिजनेसमैन सुकांत बनर्जी और कोच कपिल देव पांडे ने अर्चना की हर संभव मदद की।

77
Image Credit : google

18 वर्षीय अर्चना देवी को नवंबर 2022 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की t20 सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 महिला टीम में चुना हुआ। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश की रहने वाली यह खिलाड़ी अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में अपना लोहा मनवा रही हैं।

ये भी पढ़ें- ICC Women's U19 World Cup Final: भारत-इंग्लैंड के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानें कैसी हैं दोनों टीमें- प्लेइग XI

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
DC vs RCB: 99 मैचों का इतिहास और दिल्ली की वो एक कमजोरी! क्या बेंगलुरु के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर बनेगा गेमचेंजर?
Recommended image2
'फैसले गलत हुए, दबाव बढ़ रहा है, अब ब्रेक चाहिए', हार के बाद ऋषभ पंत ने क्या कहा...
Recommended image3
Shubman Gill के इस सीटी ने खड़ा कर दिया बखेड़ा, सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
Recommended image4
एक ओवर में 2 'बीमर', फिर भी....! IPL में अंपायर के इस फैसले पर क्यों मचा बवाल?
Recommended image5
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 27 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved