MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • वैभव सूर्यवंशी ने 1 मैच में बना डाले 5 भयानक रिकॉर्ड, जीवन में नहीं देखी होगी ऐसी खूंखार बल्लेबाजी

वैभव सूर्यवंशी ने 1 मैच में बना डाले 5 भयानक रिकॉर्ड, जीवन में नहीं देखी होगी ऐसी खूंखार बल्लेबाजी

Vaibhav Suryavanshi Records: आईसीसी मेंस अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा तांडव मचाया, कि क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई। उन्होंने खूंखार शतकीय पारी खेली और 5 भयानक रिकॉर्ड अपने नाम बना डाला। आइए उसपर नजर डालते हैं। 

2 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Feb 06 2026, 07:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
यूथ ODI में फास्टेस्ट सेंचुरी
Image Credit : Getty

यूथ ODI में फास्टेस्ट सेंचुरी

इंग्लैंड के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से 100 जड़ने के लिए सिर्फ 55 गेंदों का सहारा लिया। इस मुकाम तक पहुंचते ही वो सबसे तेज यूथ वनडे क्रिकेट में शतक जड़ने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए। हरारे के मैदान पर अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। फिलहाल नंबर वन पर पाकिस्तान के समीर मिन्हास हैं, जिन्होंने हरारे में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी टूर्नामेंट में 42 गेंदों पर शतक जड़ा है।

25
यूथ ODI में सबसे ज्यादा छक्के
Image Credit : Getty

यूथ ODI में सबसे ज्यादा छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ODI क्रिकेट की एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने लाजवाब शतक लगाया, जिसमें 15 लंबे-लंबे छक्के मारे। इस मामले में भी उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। दुबई में यूएई के खिलाफ वैभव ने 14 छक्के लगाए थे। उनसे नीचे ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल हैं, जिन्होंने नामीबिया के खिलाफ पेनांग में 2008 में 12 छक्के लगाए थे।

35
यूथ ODI WC में सबसे बड़ी पारी
Image Credit : Getty

यूथ ODI WC में सबसे बड़ी पारी

वैभव सूर्यवंशी ने इस फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की लाजवाब पारी खेली, जिसमें सिर्फ 79 गेंदों का सामना किया। इस पारी के दम पर वो भारत के लिए यूथ ODI क्रिकेट वर्ल्ड में सबसे बड़ी इनिंग खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने राज बावा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है, जिन्होंने साल 2022 वर्ल्ड कप में युगांडा के खिलाफ तारौबा में 162* रनों की पारी खेली थी। तीसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, जिनके बल्ले से स्कॉटलैंड के खिलाफ 2004 में 155* रन निकले थे।

45
U19 WC सिंगल एडिशन में सबसे ज्यादा रन
Image Credit : Getty

U19 WC सिंगल एडिशन में सबसे ज्यादा रन

अंडर 19 वर्ल्ड कप के सिंगल एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी अब दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनके बल्ले से इस टूर्नामेंट में 439 रन निकले हैं और उन्होंने अफगानिस्तान के फैजल शिनोजादा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसी टूर्नामेंट में 436 रन बनाए थे। नंबर वन पर फिलहाल साउथ अफ्रीका के डेवल्ड ब्रेविस हैं, जिनके बल्ले से 2022 में 506 रन निकले थे।

55
सबसे कम उम्र में यूथ WC में शतक
Image Credit : Getty

सबसे कम उम्र में यूथ WC में शतक

अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हरारे के मैदान पर उन्होंने 14 साल 316 दिन में यह कारनामा करके दिखाया है। वैभव ने बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ डाला है, जिन्होंने 2010 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 साल 92 दिन की उम्र में सेंचुरी जड़ी थी।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
U19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने बनाया रनों का पहाड़, वैभव के साथ इन 5 क्रिकेटर्स ने किया धुंआ-धुंआ
Recommended image2
गौतम गंभीर का चहेता T20 वर्ल्ड कप से बाहर! टीम इंडिया को बहुत बड़ा झटका?
Recommended image3
Vaibhav Suryavanshi Father: कौन हैं संजीव सूर्यवंशी, जानिए वैभव सूर्यवंशी के पिता क्या करते हैं?
Recommended image4
Ind vs Eng U19 World Cup 2026 Final: इंग्लैंड की धज्जियां उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी के पैरेंट्स क्या करते हैं?
Recommended image5
Vaibhav Suryavanshi Story: मां ने नींद कुर्बान की, पिता ने छोड़ा काम... ऐसे 14 साल में वैभव बने क्रिकेट स्टार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved