Vijay Hazare Trophy 2025-26: इस बार घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत काफी रोमांचक अंदाज में हुई है। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के आने से टूर्नामेंट का रोमांच ज्यादा बढ़ गया। कई फनी मोमेंट्स वायरल हुए हैं।
Vijay Hazare Trophy 2025 Viral Video: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत इस बार काफी रोमांचक तरीके से हुई है। टीम इंडिया के 2 दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एंट्री लेकर फैंस का जोश हाई कर दिया। दोनों ने अपने पहले मुकाबले में शतक लगाकर लोगों को खूब एंटरटेन किया। भले ही मुकाबले का लाइव प्रसारण नहीं किया गया, लेकिन उसके बावजूद भी एक पल को फैंस नहीं मिस नहीं किया। इसके अलावा भी मुकाबलों के दौरान कई फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस विडियोज पर भर भरकर लाइक्स और कॉमेंट्स कर रहे हैं। आइए अब तक के 5 वायरल फनी मोमेंट दिखाते हैं।
मैच के दौरान ग्राउंड में आया बंदर
अहमदाबाद के मैदान में उस समय लोगों के होश उड़ गए, जब बीच मैच के दौरान एक बंदर स्टेडियम में घुस गया। उसने पूरे मैदान का चक्कर लगाया, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित नजर आए। लोगों ने वह मोमेंट अपने कैमरे में कैद लिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वहां मौजूद प्लेयर्स भी काफी हंसी मजाक करते हुए नजर आए। इस वीडियो ने लोगों को खूब हंसाया। इससे खेल भी प्रभावित हुआ। कुछ समय के लिए रोकना पड़ गया।
स्टैंड में बॉल ढूंढते दिखे प्लेयर्स
विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान एक और फनी मोमेंट्स अहमदाबाद के बड़े ग्राउंड में देखने को मिला। झारखंड और राजस्थान के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। झारखंड के बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने गेंद को सीधे स्टैंड में पहुंचा दिया। वह छक्का इतना दूर जाकर गिरा, कि वहां प्लेयर्स भी कंफ्यूज हो गए। स्टैंड खाली होने के चलते गेंद को ढूंढने में खिलाड़ियों के पसीने छूट गए। इसकी वजह से कुछ समय के लिए गेम को भी रोकना पड़ा। यह मूमेंट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया। कई फैंस खाली स्टेडियम में गेंद खोजने पर मजाक उड़ाते दिखे।
और पढ़ें- विजय हजारे ट्रॉफी में पहले दिन पंत से गायकवाड़ तक 6 खिलाड़ियों का फ्लॉप शो
बीसीसीआई के कैमरे क्वालिटी पर सवाल
इसके अलावा एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन बीसीसीआई के कैमरे क्वालिटी पर सवाल उठा रहा है। एक वीडियो बनाया गया है जिसमें एक तरफ कैमरे की क्वालिटी दिखाई गई है और दूसरे तरफ बीसीसीआई की फुटेज। दोनों में काफी फर्क नजर आ रहा है। बीसीसीआई की वीडियो काफी ब्लर दिख रही है, जबकि कैमरा में साफ नजर आ रहा है। इस मैच में विराट कोहली बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली का फनी डांस
विराट कोहली मैदान पर हों और कुछ फनी मोमेंट देखने को नहीं मिले, तो फैंस का दिन नहीं बनता। ऐसा ही कुछ विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में देखने को मिला। दिल्ली के लिए खेल रहे विराट मुकाबले के दौरान डांस करते हुए नजर आए। फील्डिंग करते समय उन्होंने अपने शानदार फनी स्टेप्स से फैंस को झूमने का मौका दिया। वह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विराट का अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।
रोहित शर्मा के शतक से झूमा स्टेडियम
मुंबई के लिए खेलते हुए रोहित शर्मा ने पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और 94 गेंदों पर 155 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में चौके और छक्कों की बरसात देखने को मिली, लेकिन असली मजा उस समय आया जब उनके बल्ले से एक छक्का निकला। जैसे ही उन्होंने छक्के के साथ अर्धशतक जड़ा, वैसे ही पूरा स्टेडियम झूम उठा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धमाल मचा दिया।
और पढ़ें- विजय हजारे ट्रॉफी में क्या विराट-रोहित का अगला मैच देख पाएंगे फैंस?
