MS Dhoni chocolate viral video: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है, जिसमें वह फैन के हाथ में चॉकलेट देखकर खुद को रोक नहीं पाए।

स्पोर्ट्स डेस्क: इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अमेरिका में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। कुछ समय पहले वह यूएस ओपन मैन सिंगल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले को देखने पहुंचे थे। इसके अलावा वह अमेरिका के पूर्व प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते भी नजर आए थे। उनके यह दोनों वीडियो ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इस बीच धोनी का एक और वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है, जिसमें एक फैन उनसे इंटरेक्शन करने आया, लेकिन उसके हाथ में चॉकलेट का डिब्बा देखकर धोनी ने खुद उनसे वह चॉकलेट मांग ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्विटर पर वायरल हो रहा धोनी का वीडियो

ट्विटर (X) पर Mufaddal Vohra नाम से बने हैंडल पर एमएस धोनी का यह वीडियो शेयर किया गया है। इस छोटी सी क्लिप में एमएस धोनी छोटे से बल्ले पर अपने फैन को ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान यह फैन धोनी के लिए एक चॉकलेट बॉक्स लेकर आया था, लेकिन लास्ट में वह उन्हें चॉकलेट देना भूल जाता है, तो धोनी कहते है चॉकलेट वापस दो और उसके बाद ये फैन भी उन्हें हंसते-हंसते वह चॉकलेट बॉक्स दे देता है।

Scroll to load tweet…

डैशिंग लुक में नजर आए थाला

इस वीडियो में एमएस धोनी ब्लू कलर की हाफ टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं और बढ़ी हुई दाढ़ी और बढ़े हुए बाल वाले लुक में बहुत स्टाइलिश लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी और उनके फैन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 9 लाख 81 हजार से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। वहीं, यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं, एक ने लिखा कि उन्हें चॉकलेट बहुत पसंद है। एक अन्य ने लिखा कि धोनी हमेशा अलर्ट रहते हैं, वो कोई भी मौका नहीं छोड़ते है।

बेहद फूडी है एमएस धोनी

एमएस धोनी को खाना खाने का बहुत शौक है। वैसे तो उन्हें बटर चिकन और नान बहुत टेस्टी लगता है और वह इसे खाने से खुद को रोक भी नहीं पाते हैं, लेकिन अपनी फिटनेस रूटीन को देखते हुए वह इससे परहेज करते हैं। धोनी को मीठा खाना भी बहुत पसंद है। इतना ही नहीं एमएस धोनी को चाय पीना बहुत पसंद है। यह एक ऐसी चीज है जिसके लिए वह कभी मना नहीं कर सकते हैं।

और पढ़ें- 10 फोटो में देखें विराट कोहली या केएल राहुल किसकी वाइफ है NO.1