बच्चे का जन्म 15 फरवरी को हुआ। लेकिन जानकारी पांच दिन बाद 20 फरवरी को सार्वजनिक की गई है। 

Virat Kohli Anushka blessed with Baby Boy: दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं। विराट की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। बच्चे का जन्म 15 फरवरी को हुआ। लेकिन जानकारी पांच दिन बाद 20 फरवरी को सार्वजनिक की गई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ज्वाइंट स्टेटमेंट में बेटे के जन्म की खुशियां साझा की है। दंपत्ति ने बताया कि बेटे का नाम अकाय रखा गया है। बच्चे को जन्म देने के बाद अनुष्का शर्मा को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। फिलहाल, दंपत्ति इंग्लैंड में हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया कि कोहली और अनुष्का अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे थे।

विराट-अनुष्का ने बेटे के बारे में दी जानकारी तो बधाइयों का तांता

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जैसे ही सोशल मीडिया पर बेटा होने की सूचना दी तो उनको बधाइयों का तांता लग गया। फैन्स के साथ ही दोस्तों ने भी बधाई देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर, रणवीर सिंह, रकुल प्रीत सिंह और डब्बू रतनानी के अलावा सैकड़ों सेलेब्स ने बधाई दी है।

2017 में हुई थी विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। इस दंपत्ति को 11 जनवरी 2021 को बेटी हुई थी। मशहूर दंपत्ति ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की प्रेम कहानी दुनिया में काफी मशहूर रही है। दोनों की शादी भी काफी दिनों तक लोगों की जुबान पर रही। विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के सफल खिलाड़ी रहे हैं जबकि अनुष्का शर्मा बालीवुड की सफल अभिनेत्री हैं।

यह भी पढ़ें:

ह्यूमन ब्रेन में चिप ट्रांसप्लांट सफल: दुनिया का पहला व्यक्ति कंप्यूटर का माउस सोच कर कंट्रोल कर ले रहा