मुंबई के खिलाफ चोटिल हुए विराट कोहली का लखनऊ के खिलाफ खेलना संदिग्ध है। प्रैक्टिस में पैर पर पट्टी के साथ दिखने से उनके पूरी तरह फिट न होने की आशंका है। RCB मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सुपरस्टार विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी थी। लेकिन चोट की वजह से वो फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरे थे। अब यही चोट RCB के लिए बड़ी टेंशन बन गई है। जी हां, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज अपने घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से भिड़ने के लिए तैयार है। यह हाई-वोल्टेज मैच आज शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम। चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगा। लेकिन ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस अहम मैच में RCB के रन मशीन विराट कोहली प्लेइंग इलेवन से बाहर रह सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विराट कोहली पूरी तरह फिट नहीं!

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चोटिल होने के बाद विराट कोहली कल प्रैक्टिस के लिए मैदान पर आए थे। उन्हें देखकर फैन्स को लगा कि वो अगला मैच जरूर खेलेंगे। लेकिन अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि प्रैक्टिस के दौरान भी कोहली के बाएं पैर में पट्टी बंधी हुई थी। उनके प्रैक्टिस करने के तरीके से भी लग रहा है कि वो पूरी तरह से फिट नहीं हैं। RCB मैनेजमेंट टीम के सबसे अहम खिलाड़ी कोहली को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान रजत पाटीदार भी चाहते हैं कि कोहली पूरी तरह फिट होने के बाद ही मैदान पर उतरें।

Scroll to load tweet…

RCB-लखनऊ के हाई-वोल्टेज मैच पर सबकी नजरें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आज शाम एम। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। अगर इस मैच से पहले विराट कोहली पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह वेंकटेश अय्यर को ओपनिंग का मौका मिल सकता है। वेंकटेश अय्यर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरकर सबका ध्यान खींचा था। अब विराट कोहली आज मैदान पर उतरेंगे या नहीं, इसका पता आज शाम टॉस के वक्त ही चलेगा।