भारत और बांग्लादेश मैच में विराट कोहली का बॉल ढूंढने के लिए एडवरटाइजिंग होल्डिंग के नीचे घुसने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर कमेंट कर रहे हैं कि विराट ने गली क्रिकेट की याद दिला दी। 

क्रिकेट न्यूज। इन दिनों टी 20 विश्वकप का फीवर चल रहा है। ऐसे में क्रिकेट का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। टीम इंडिया के किंग कोहली यानी विराट कोहली का फैन कौन नहीं है। उन्हें बैटिंग करते देखना हर किसी को पसंद है। सोशल मीडिया पर उनके बल्लेबाजी को आए दिन एक्सपर्ट कमेंट करते रहते हैं लेकिन फिलहाल विराट सोशल मीडिया पर किसी और कारण से चर्चा में है। भारत और बांग्लादेश टी 20 विश्वकप मैच में होर्डिंग के नीचे घुसी बॉल को विराट के अंदर घुसकर निकालने का वीडियो वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एडवरटाइजिंग होर्डिंग के नीचे घुसे विराट
भारत और बांग्लादेश के बीच टी 20 विश्वकप के अहम मुकाबले में विराट कोहली ने पहले अपने बल्लेबाजी से दर्शकों का मनोरंजन किया फिर मैदान पर फील्डिंग के दौरान भी कुछ ऐसा किया कि दर्शकों को बचपन के गली क्रिकेट की याद दिला दी। विराट ने पहले बल्लेबाजी में चौके-छक्के लगाकर उन्हें एंटरटेन किया फिर फील्डिंग के दौरान बाउंड्री के बाहर बॉल के एडवरटाइजिंग होल्डिंग के नीचे चले जाने पर खुद ही उसमें घुसकर गेंद निकालने लगे। इसे देखकर दर्शकों संग कई खिलाड़ी भी हंसने लगे। 

रिशाद हुसैन के सिक्स लगाने पर बाउंड्री से बॉल लेने गए थे विराट
यह घटना तब हुई जब बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए 18 गेंदों पर 74 रन बनाने थे। बांग्लादेश के बल्लेबाज रिशाद हुसैन ने अर्शदीप सिंह की एक बॉल पर करारा छक्का लगाया तो बॉल सीधे बाउंड्री पार रखे एक विज्ञापन होर्डिंगे के अंदर घुस गई। फिर क्या था बॉल लेने के लिए किंग कोहली भी बच्चे की घुटनों पर होल्डिंग के अंदर घुस गए। किंग कोहली को होर्डिंग के नीचे घुसने का मोमेंट ही वायरल हो गया। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
भारत बांग्लादेश का ये मजेदार मोमेंट यूजर्स को भा रहा है। अपने फेवरेट विराट को गली क्रिकेट के लड़कों की तरह एडवरटाइजिंग होल्डिंग के नीचे घुसकर बॉल निकालते देख वे भी खुश हो रहे हैं। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि विराट सर ने बचपन में खेले गली क्रिकेट की याद दिला दी। 

वीडियो

Scroll to load tweet…