- Home
- Sports
- Cricket
- विराट कोहली vs रोहित शर्मा: IPL में कौन है छक्कों का असली बॉस? आंकड़े देख रह जाएंगे दंग
विराट कोहली vs रोहित शर्मा: IPL में कौन है छक्कों का असली बॉस? आंकड़े देख रह जाएंगे दंग
Virat Kohli vs Rohit Sharma: विराट कोहली और रोहित शर्मा सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी एक से बढ़कर एक धाकड़ रिकॉर्ड बनाएं। दोनों का जलवा अभी भी आईपीएल में बरकरार है। छक्कों के मामले में दोनों बॉस बने हुए हैं।

विराट कोहली का IPL में धमाल
भारतीय क्रिकेट टीम के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली का बल्ला इंडियन प्रीमियर लीग में भी जमकर गरजा है। साल 2008 यानी पहले आईपीएल सीजन से ही वह रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के लिए एक से बढ़कर एक धाकड़ रिकॉर्ड बनाए हैं।
रोहित शर्मा का IPL में गदर
वहीं, टीम इंडिया में हिटमैन के नाम से पॉपुलर हो चुके रोहित शर्मा का भी बल्ला आईपीएल जैसे बड़े लीग में जमकर बोला है। वह भी शुरुआत से ही इस लीग में खेलने आ रहे हैं। एक समय वह राजस्थान रॉयल्स के हिस्सा थे, लेकिन उसके बाद मुंबई की टीम में आ गए और फिर अपना जलवा अभी तक बिखेर रहे हैं।
विराट कोहली के IPL आंकड़े
विराट कोहली ने आईपीएल में कुल 18 सीजन खेलते हुए 267 मुकाबला खेले हैं। इस दौरान 259 इनिंग में 8669 रन बना चुके हैं। विराट का आईपीएल में एवरेज 39.65 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 132.08 है। के बल्ले से 8 शतक और 63 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 113 रन रहा है।
रोहित शर्मा के IPL आंकड़े
हिटमैन रोहित शर्मा के आईपीएल आंकड़े पर नजर डालें, तो उन्होंने 272 मुकाबले अब तक खेले हैं। इस दौरान 267 इनिंग खेलते हुए 7046 रन बनाए हैं। रोहित का आईपीएल में औसत 29.73, जबकि स्ट्राइक रेट 132.69 का रहा है। उन्होंने इस लीग में 2 शतक और 47 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 109 रन है।
विराट कोहली के IPL छक्के
विराट कोहली छक्के लगाने में भी माहिर हैं। भले ही उनके खेलने का अंदाज देखा ऐसा लगता है कि वह भागकर और चौकों पर ज्यादा विश्वास करते हैं। मगर उन्होंने आईपीएल में 291 छक्के मारे हैं। उनके बल्ले से 771 चौके के भी निकल चुके हैं। 300 का आंकड़ा छूने से वह सिर्फ 9 छक्के दूर रह गए हैं।
रोहित शर्मा के IPL छक्के
रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में छक्कों की बरसात की है। इस लीग में चाहे तेज गेंदबाज हो या फिर स्पिन सभी की जमकर कुटाई की है। उन्हें छक्कों का शहंशाह भी कहा जाता है। वजह है कि उनके बल्ले से अब तक आईपीएल में 302 छक्के निकल चुके हैं। इसके अलावा 640 चौके भी उन्होंने लगाए हैं। फिलहाल छक्कों के मामले में रोहित विराट से आगे हैं।