चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बाइक राइड एक बार फिर से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी बाइक पर श्रीसंत को बैठाकर निकले हैं।

MS Dhoni Bike Ride. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 का खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का बाइक से प्यार किसी से छिपा नहीं है। उनके पास एक से बढ़कर एक बाइक्स का कलेक्शन है और वे अक्सर बाइक राइड करते दिख जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। धोनी बाइक चला रहे हैं और उनके पीछे पूर्व भारतीय खिलाड़ी एस श्रीसंत बैठे हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

धोनी की बाइक राइड पर यूजर्स के कमेंट्स

महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर उनके पीछे कोई और नहीं बल्कि एस श्रीसंत बैठे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स भी फिदा हैं और कई तरह से कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- हां, अब समझ में आ रहा है कि आखिर क्यों हरभजन सिंह, महेंद्र सिंह धोनी को पसंद नहीं करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि- यह चेन्नई का माउंट रोड, स्पेंसर प्लाजा सिग्नल का सीन है। एक यूजर ने लिखा कि दोनों ही बहुत पुराने दोस्त हैं और फिर से ट्रेंड कर रहे हैं।

Scroll to load tweet…

फैंस की चाहत सीएसके के लिए और खेलें धोनी

आईपीएल 2023 की शुरूआत से ही महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट की खबरें आने लगी थी लेकिन अनहोनी को होनी करने वाले धोनी ने 5वीं बार खिताब जीतकर फैंस को खुश कर दिया। चेन्नई के फैंस चाहते हैं कि धोनी फिर से एक और सीजन खेलें। वहीं धोनी ने रिटायरमेंट के सवाल पर कहा कि मौजूदा हालात को देखकर आप कह सकते हैं कि यह रिटायरमेंट का सही समय है। लेकिन इस साल फैंस ने जो प्यार दिया है, उसे देखकर कह सकता हूं कि मेरे पास अभी यह फैसला करने के लिए 6-7 महीने बचे हैं। अगले सीजन में खेलना है या नहीं यह निर्णय फिटनेस और समय पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2023: क्या होता है हाइब्रिड मॉडल, क्यों पाकिस्तान को मिली सिर्फ 4 मैचों की मेजबानी, कहां होगा IND vs PAK मुकाबला?