IPL Yesterday Match Result: आईपीएल 2026 में कल शनिवार को दो धमाकेदार मुकाबले खेले गए। पंजाब किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर दुनिया को हैरान कर दिया, वहीं दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हैदराबाद के हाथों हार मिली। कल के मैचों का पूरा रिजल्ट, स्कोरकार्ड और हाइलाइट्स यहां देखें।

IPL 2026 Kal Kaun Jeeta: आईपीएल में शनिवार, 25 अप्रैल की तारीख इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से दर्ज हो गया। कल दो ऐसे मुकाबले हुए जिसने क्रिकेट फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। एक तरफ टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज देखने को मिला, तो दूसरी तरफ 15 साल के एक लड़के ने शतक ठोककर दुनिया को हैरान कर दिया। अगर आप कल काम में बिजी थे और मैच नहीं देख पाए, तो परेशान न हों। यहां दोनों मैचों का पूरा रोमांच और रिजल्ट-हाइलाइट्स देखें...

मैच 1: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, दिल्ली को हराया

कल का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की और रनों का ऐसा पहाड़ खड़ा किया जिसे पार करना असंभव लग रहा था। दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने वो कर दिखाया जो आज तक कोई भारतीय नहीं कर पाया। उन्होंने नाबाद 152 रन की पारी खेली। यह आईपीएल में किसी भी भारतीय का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। उनके साथ नीतीश राणा ने भी 91 रन कूटे। दिल्ली ने 20 ओवर में 264 रन बनाए।

पंजाब किंग्स ने चेज किया सबसे बड़ा स्कोर

एक समय लगा कि दिल्ली जीत जाएगी, लेकिन पंजाब के इरादे कुछ और थे। पंजाब ने 265 रनों का लक्ष्य सिर्फ 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह IPL इतिहास का सबसे सफल रन चेज है। इस जीत के हीरो प्रभसिमरन सिंह (76 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (71* रन) जीत के हीरो रहे।

Scroll to load tweet…

लुंगी एनगिडी को चोट

मैच के बीच में दिल्ली के बॉलर लुंगी एनगिडी सिर के बल गिर गए और उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा। राहत की बात ये है कि अब वो खतरे से बाहर हैं। यह हादसा दूसरी पारी के तीसरे ओवर के दौरान हुआ। उनके चोटिल होते ही एक समय मैदान में सन्नाटा पसर गया, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है।

Scroll to load tweet…

मैच 2: वैभव सूर्यवंशी का शतक, लेकिन नहीं जीत सकी राजस्थान रॉयल्स

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दूसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुआ। यहाँ भी रनों की खूब बारिश हुई। राजस्थान के 15 साल के 'वंडर बॉय' वैभव सूर्यवंशी ने महफिल लूट ली। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 103 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 12 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। राजस्थान ने वैभव और ध्रुव जुरेल (51 रन) के दम पर 228 रन बनाए।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीता मैच

इतने बड़े लक्ष्य के सामने हैदराबाद डरी नहीं। ईशान किशन (74 रन) और अभिषेक शर्मा (57 रन) ने ऐसी शुरुआत दी कि मैच राजस्थान के हाथ से निकल गया। हैदराबाद ने 18.3 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया।

Scroll to load tweet…

IPL 2026: कल के मैचों में टूटे ये 3 बड़े रिकॉर्ड

सबसे बड़ा रन चेज: पंजाब किंग्स ने 265 रन चेज कर टी20 इतिहास का नया कीर्तिमान बनाया।

केएल राहुल का रिकॉर्ड: 152 रन बनाकर वह आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बने।

वैभव सूर्यवंशी: 15 साल की उम्र में आईपीएल का दूसरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी। उन्होने तीसरा सबसे तेज शतक जड़ा और छक्कों के मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।