MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Krishna Chhathi Wishes & Quotes
AIIMS Population Clock
Satya Niketan Building Collapse
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
Aaj Ka Rashifal
Bach Baras Kab Hai
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • DC vs GG: कल का मैच कौन जीता, WPL Result दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स

DC vs GG: कल का मैच कौन जीता, WPL Result दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स

DC vs GG WPL Yesterday Match Result: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स महिला प्रीमियर लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।  

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Feb 04 2026, 05:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Instagram@giantscricket

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी चुनी

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए इस अहम मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात को 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 168 रन बनाए, जिसे दिल्ली ने महज 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : Instagram@delhicapital

लगातार चौथी बार WPL फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग के लगातार चौथे सीजन में फाइनल में जगह बनाई है। हालांकि, टीम अब तक खेले गए तीनों फाइनल मुकाबलों में खिताब जीतने में असफल रही है। अब 5 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स का सामना खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। वहीं, गुजरात जायंट्स का पहली बार WPL फाइनल में पहुंचने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया।

Related Articles

Related image1
आईपीएल 2026 में RCB के 5 ट्रंप कार्ड कौन होंगे?
Related image2
आईपीएल 2026 में फिर दहाड़ेंगे RCB के ये 5 खूंखार शेर
38
Image Credit : Instagram@delhicapital

दिल्ली की विस्फोटक शुरुआत: शेफाली और लिजेल का तूफान

169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। ओपनर शेफाली वर्मा और लिजेल ली ने पहली ही गेंद से गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। पावरप्ले के 5 ओवर में ही दिल्ली का स्कोर 64 रन तक पहुंच गया।

48
Image Credit : X/DelhiCapitals

लिजेल ने 43 तो शेफाली ने दिया 21 रनों का योगदान

8वें ओवर में 89 के स्कोर पर लिजेल ली आउट हुईं। उन्होंने 43 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसी ओवर में जॉर्जिया वेयरहैम ने शेफाली वर्मा को भी पवेलियन भेजा। शेफाली ने 21 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे।

58
Image Credit : X/DelhiCapitals

जेमिमा और वोल्वार्ट की साझेदारी ने किया मैच एकतरफा

इसके बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स और लॉरा वोल्वार्ट ने तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की अहम साझेदारी कर मैच को पूरी तरह दिल्ली के फेवर में कर दिया। जेमिमा रोड्रिग्स ने 23 गेंदों में 41 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं लॉरा वोल्वार्ट 24 गेंदों में 32 रन बनाकर नाबाद रहीं, उनकी पारी में 2 चौके और 1 छक्का शामिल था।

68
Image Credit : Instagram@giantscricket

गुजरात जायंट्स की लड़खड़ाती बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ही ओवर में टीम की अनुभवी बल्लेबाज सोफी डिवाइन 6 रन बनाकर आउट हो गईं, तब टीम का स्कोर केवल 9 रन था। अनुष्का शर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 38 के स्कोर पर गुजरात को लगातार दो झटके लगे। अनुष्का शर्मा और एशली गार्डनर दोनों आउट हो गईं। गार्डनर खाता भी नहीं खोल सकीं।

78
Image Credit : Getty

बेथ मूनी की संघर्षपूर्ण अर्धशतकीय पारी

9वें ओवर में गुजरात ने चौथा विकेट गंवा दिया, जिससे टीम प्रेशर में आ गई। हालांकि, एक छोर से बेथ मूनी ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने जॉर्जिया वेयरहैम के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बेथ मूनी ने 51 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें 6 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत गुजरात जायंट्स दिल्ली के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखने में सफल रही।

88
Image Credit : Instagram@delhicapitals

चारों सीजन में प्लेऑफ खेलने वाली इकलौती टीम दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स महिला प्रीमियर लीग की ऐसी इकलौती टीम है, जो अब तक खेले गए सभी चारों सीजन में प्लेऑफ में पहुंची है। हालांकि WPL 2026 की लीग स्टेज दिल्ली के लिए उतार-चढ़ाव भरी रही। टीम ने लीग स्टेज में 8 में से 4 मुकाबले जीते और 4 में हार का सामना किया, लेकिन अनुभव और संतुलन के दम पर टॉप-3 में जगह बनाई।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
आईपीएल
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
U-19 टीम में बड़ा बदलाव: Rohit Yadav पर 2 साल का बैन, जानें किसे मिली भारतीय स्क्वॉड में जगह
Recommended image2
Pakistan vs India: ‘एशिया कप की ट्रॉफी नहीं, भारत को हराना है’, पाकिस्तानी फैन का VIDEO वायरल
Recommended image3
आखिर क्यों दलीप ट्रॉफी का फाइनल छोड़कर चला गया क्रिकेटर? एक पोस्ट से मची हलचल...
Recommended image4
Pakistan vs Sri Lanka: एशिया कप सेमीफाइनल में होगी कांटे की टक्कर, क्या पाकिस्तान बदलेगा पुराना हिसाब?
Recommended image5
भाऊ का फैशन है एक नंबर! सूर्यकुमार यादव ने बनाया नया फैशन ट्रेंड, क्या आपने किया नोटिस?
Related Stories
Recommended image1
आईपीएल 2026 में RCB के 5 ट्रंप कार्ड कौन होंगे?
Recommended image2
आईपीएल 2026 में फिर दहाड़ेंगे RCB के ये 5 खूंखार शेर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved