MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • WPL 2026 में 'रन मशीन' बनीं ये 5 धुरंधर बल्लेबाज, 3 विदेशी का नाम लिस्ट में...!

WPL 2026 में 'रन मशीन' बनीं ये 5 धुरंधर बल्लेबाज, 3 विदेशी का नाम लिस्ट में...!

Top 5 Run Scorer WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग में अब तक कुल 17 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान एक से बढ़कर एक धांसू बल्लेबाजों ने मैदान पर अपना जलवा बिखेरा है। हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बना चुकी हैं। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 29 2026, 12:46 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
नट साइबर ब्रंट (MI W)
Image Credit : AFP

नट साइबर-ब्रंट (MI-W)

WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज नट साइबर ब्रंट टॉप पर विराजमान हैं। उन्होंने अभी तक अपने टीम के लिए कुल 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान अच्छा पारियों में 319 रन बना चुकी हैं। ब्रंट ने 79.75 की औसत और 154.85 की स्ट्राइक रेट से रन बनाई हैं। उनके बल्ले से एक शतक भी आ चुका है, विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास का पहला है। उन्होंने 100 रनों की लाजवाब पारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेली। 3 अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज है।

25
हरमनप्रीत कौर (MI-W)
Image Credit : AFP

हरमनप्रीत कौर (MI-W)

इस सूची में दूसरे नंबर पर भी मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम आता है। उन्होंने अब तक अपनी टीम के लिए लाजवाब कप्तानी पारियां खेली हैं। 7 मैचों की 7 इनिंग में 260 रन बना चुकी हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 145.25 और औसत 45.00 का रहा है। उनके बल्ले से दो लाजवाब अर्धशतकीय पारी भी निकल चुकी है। इतना ही नहीं 9 छक्के भी मर चुकी हैं। हरमन 2 बार नॉटआउट रही हैं।

35
फिबी लिचफिल्ड (UP-W)
Image Credit : AFP

फिबी लिचफिल्ड (UP-W)

डब्ल्यूपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर यूपी वॉरियर्स की विस्फोटक बल्लेबाज फिबी लिचफिल्ड का नाम आता है। उन्होंने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले बल्लेबाजी करते हुए 40.50 की औसत और 154.77 की स्ट्राइक रेट से 243 रन बनाई हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 78 रन रहा है। वहीं, 2 बार उनके बल्ले से फिफ्टी भी निकली है। इसके अलावा लीचफील्ड ने 30 चौके और 10 छक्के भी मारे हैं। हालांकि, अब उनका सफर इस दिन सीजन खत्म हो गया है।

45
स्मृति मंधाना (RCB-W)
Image Credit : AFP

स्मृति मंधाना (RCB-W)

इस लिस्ट में नंबर चार पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने जगह बना रखी है। स्मृति ने अभी तक कुल 7 मैचों की 7 पारियों में 39.33 की औसत और 132.58 की स्ट्राइक रेट से 236 रन बना चुकी हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 96 रन रहा है। स्मृति के बल्ले पर 1 अर्धशतकीय पारी भी निकली है। इसके अलावा उन्होंने 37 चौके और 4 छक्के भी जड़े हैं।

55
लिज़ेल ली (DC-W)
Image Credit : stockPhoto

लिज़ेल ली (DC-W)

इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की विकेटकीपर व बल्लेबाज लिज़ेल ली शामिल हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अब तक 7 मैचों की 7 पारियों में 230 रन बनाई हैं। इस दौरान उनका औसत 32.85 और स्ट्राइक रेट 138.55 रहा है। उनके बल्ले से 86 रनों की एक शानदार पारी भी निकली थी, जो उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। 2 अर्धशतक ली के नाम दर्ज है। उन्होंने बल्ले से 33 चौके और 7 छक्के मारे हैं।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द क्यों बन गए बाबर आजम? पोंटिंग-शास्त्री को देनी पड़ गई सलाह
Recommended image2
Ind vs Pak T20 Match Drama: भारत से खेलने पाकिस्तान ने रखी 3 डिमांड, क्या 15 फरवरी को मैच होगा?
Recommended image3
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान का मैच होगा या नहीं? जानिए लेटेस्ट अपडेट्स
Recommended image4
T20 World Cup 2026 Record Breaking Over: बैरी मैकार्थी ने फेंका 1 ओवर में 11 बॉल, जानें कब-कब बना ऐसा रिकॉर्ड
Recommended image5
...जब मुंबई के प्लेटफॉर्म पर कार चढ़ाकर गिरफ्तार हुआ था USA क्रिकेटर हरमीत सिंह
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved