- Home
- Sports
- Cricket
- WPL 2026 में 16 मैचों तक छक्कों की आंधी लाने वाली 5 बल्लेबाज, 2 के बीच लगी है जबरदस्त रेस
WPL 2026 में 16 मैचों तक छक्कों की आंधी लाने वाली 5 बल्लेबाज, 2 के बीच लगी है जबरदस्त रेस
WPL 2026 Six Hitters: विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन काफी ही लाजवाब और रोमांचक होता जा रहा है। एक से बढ़कर एक बल्लेबाज इस सीजन धमाल मचा रहे हैं। मैदान पर जमकर छक्के लगाए जा रहे हैं। यहां 5 सिक्सर किंग के बारे में बताएंगे।

टॉप-5 सिक्सर किंग
WPL 2026 में बल्लेबाजों द्वारा मैदान पर खूब छक्के लगाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों के बीच इस मामले में आगे निकलने के लिए जबरदस्त रेस लगी हुई है। अब तक कुल 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसी बीच यहां हम आपको उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो इस सीजन अब तक सबसे आगे हैं। सभी ने छक्कों की बरसात की है।
सोफी डिवाइन
विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा छक्के मारने की सूची में फिलहाल गुजरात जायंट्स की ओपनर सोफी डिवाइन टॉपर हैं। डिवाइन ने 6 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान सभी में बल्लेबाजी करते हुए 13 छक्के अब तक लग चुकी हैं। इतना ही नहीं उनके बल्ले से 199 रन भी निकल चुके हैं। न्यूज़ीलैंड की इस खिलाड़ी ने मैदान पर दर्शकों को जमकर इंटरटेन किया है।
ऋचा घोष
लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सबसे धाकड़ फिनिशर मानी जाने वाली ऋचा घोष का नाम शामिल है। इस बल्लेबाज ने अपने बल्लेबाजी से मैदान पर समा बांधा है। ऋचा ने साथ माचो के साथ इनिंग में अब तक कुल 11 छक्के मार चुकी हैं। 16वें मुकाबले में उनके बल्ले से छह छक्के निकले हैं। उन्होंने सिर्फ 49 गेंद पर 90 रनों की पारी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में खेली, जिसने सबका दिल जीत लिया।
फिबी लिचफिल्ड
छक्कों वाली सूची में तीसरे नंबर पर यूपी वॉरियर्स की विस्फोटक बल्लेबाज फिबी लिचफिल्ड का नाम आता है। ऑस्ट्रेलिया के इस विस्फोटक बाएं हाथ की बल्लेबाज ने 6 मुकाबले खेले हैं और 6 इनिंग में 10 छक्के लगाए हैं। 16 मुकाबले खत्म हो चुके हैं और इस खिलाड़ी ने अब तक अपनी बल्लेबाजी से 243 रन बना चुकी हैं। हर एक मुकाबले में इनका बल्ला फैंस को खूब एंटरटेन कर रहा है।
हरमनप्रीत कौर
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बनी हुई हैं। दो बार की चैंपियन कप्तान ने चौथे सीजन में भी लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए सात मुकाबले में 9 छक्के मार चुकी हैं। इस सीजन उनके बल्ले 260 रन भी निकले हैं। हरमनप्रीत ने एक अलग ही माहौल फैंस के लिए बना रखा है। उनकी बल्लेबाजी ने क्रिकेट फैंस को मैदान में जमकर झूमने का मौका दिया है।
भारती फूलमाली
सूची में पांचवें नंबर पर यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाज भारती फूलमाली का नाम शामिल है, जिन्होंने अब तक 6 मैचों की 6 पारियों में 8 छक्के लगाई हैं। उन्होंने 111 रन अब तक बनाए हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक लंबे छक्के मैदान पर देखने को मिले हैं। टीम के लिए इस खिलाड़ी ने कमाल करके दिखाया है।