MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • GGW vs MIW: WPL 2026 में कल का मैच कौन जीता?

GGW vs MIW: WPL 2026 में कल का मैच कौन जीता?

Gujrat Giants W vs Mumbai Indians W: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में काफी रोमांचक क्षण देखने को मिले। पहले गुजरात ने बल्ले से धमाल मचाया, फ़िर मुंबई ने जलवा बिखेरा। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 14 2026, 05:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
WPL का रोमांचक मैच
Image Credit : X@WPL

WPL का रोमांचक मैच

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का छठा मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमों के बीच इस मैच में काफी रोमांचक मोमेंट्स देखने को मिले। इस सीजन में एक बार फिर बल्ले से रनों की बरसात देखने को मिली। दोनों टीमों को मिलाकर 400 के करीब रन बन गए। चौके और छक्कों की बरसात देखने को मिली। आइए मैच पर नजर डालते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
मुंबई ने जीता टॉस
Image Credit : X@WPL

मुंबई ने जीता टॉस

जीजी और एमआई के बीच खेले गए इस मैच में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए गुजरात को आमंत्रित किया। गुजरात जायंट्स की कमान एक बार फिर एशले गार्डनर के पास थी। शायद गुजरात को मिली टॉस का हार इतना नुकसानदायक होगा, इसके बारे में नहीं सोचा होगा। सोफी सिर्फ 4 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गईं। वहीं, एक छोर से बेथ मूनी ने 33 रनों की पारी खेली।

35
अहूजा और वेयरहम की अच्छी बल्लेबाजी
Image Credit : X@WPL

अहूजा और वेयरहम की अच्छी बल्लेबाजी

भले ही सोफी डिवाइन आउट हो गईं, लेकिन मिडिल ऑर्डर में कनिका अहूजा ने 18 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाए। उसके बाद कप्तान एशले गार्डनर के बल्ले से 11 गेंदों पर 20 रनों की पारी निकली, जिसमें 4 चौके शामिल थे। जॉर्जिया वेयरहम ने अंत में कमाल किया और 33 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसके दम पर गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 195 बना लिए।

45
चेज में लड़खड़ाई मुंबई
Image Credit : X@WPL

चेज में लड़खड़ाई मुंबई

196 रनों के चेज में एक समय मुंबई इंडियंस लड़खड़ा गई, जब दोनों ओपनर आउट हो गए। पहले कमालीनि 13 रन बनाकर चलती बनीं, फिर मैथ्यूज ने 22 रनों पर अपना विकेट गंवा दिया। दोनों के बीच सिर्फ 20 रनों की साझेदारी हुई, जिसके बाद ऐसा लगने लगा कि मुंबई के हाथ से मैच फिसल जाएगा, लेकिन तभी क्रीज पर अमनजोत कौर आईं और फिर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 26 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 40 रन बनाकर लक्ष्य को आसान बना दिया।

55
हरमनप्रीत ने पलटी बाजी
Image Credit : X@WPL

हरमनप्रीत ने पलटी बाजी

एक समय मुंबई इंडियंस को 7 ओवर में 80 से ज्यादा रन चाहिए थे, लेकिन क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर और निकोला कैरी मौजूद थीं। हरमन ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी ली। उन्होंने कैरी के साथ मिलकर 43 गेंदों पर 84* रनों की साझेदारी की और मैच मुंबई की झोली में डाल दी। हरमन ने 43 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 71* रन बनाए। वहीं, कैरी ने भी 23 गेंद पर 6 चौके की मदद से 38* रनों की पारी खेली।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
RCB vs GT Final Live Streaming: आज फ्री में कहां-कैसे देखें IPL 2026 का फाइनल? ये है सबसे आसान तरीका
Recommended image2
RCB vs GT Final Winner Prediction: आज कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? ChatGPT-Gemini ने बताया विनर!
Recommended image3
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 31 May 2026, आईपीएल का फाइनल आज, RCB vs GT कौन उठाएगा चमचमाती ट्रॉफी?
Recommended image4
Amitabh Bachchan Tweet: RR हार गई, लेकिन वैभव जीत गया! युवा बल्लेबाज की पारी पर बिग बी ने कही दिल छू लेने वाली बात
Recommended image5
BCCI Selection Controversy: 'जायसवाल से माफी मांगो!' मांजरेकर ने अगरकर को क्यों सुनाया?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved